Moradabad crime : गोली लगने के बावजूद शादी करने पहुंचा दूल्‍हा, लड़की वाले बोले-पहले इलाज कराओ, आरोप‍ित गिरफ्तार

The injured groom arrived to get married तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि आरोपित को पकड़ कर तमंचा बरामद कर लिया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 04:10 PM (IST)
Moradabad crime : गोली लगने के बावजूद शादी करने पहुंचा दूल्‍हा, लड़की वाले बोले-पहले इलाज कराओ, आरोप‍ित गिरफ्तार
बरात गुरुवार को दिन में कांठ थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के सैफुल्लाहपुर की मिलक पहुंची।

मुरादाबाद, जेएनएन। The injured groom arrived to get married। कांठ थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के सैफुल्लाहपुर मिलक में गुरुवार को बरात चढ़त के दौरान दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी के बड़े भाई का साला निकला। तमंचे के साथ आरोपित को कांठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सरकडा विश्नोई गांव के रहने वाले अरुण कुमार की बरात गुरुवार को दिन में कांठ थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के सैफुल्लाहपुर की मिलक पहुंची। बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंची थी। चारों तरफ जश्न का माहौल था। इस बीच अरुण बग्गी से नीचे उतर रहा था। तभी गोलीे चलने की आवाज सुनाई दी। पलक झपकाते ही खून से लथपथ दूल्हा जमीन पर पड़ा मिला। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। घायल दूल्हे को अपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां पता चला कि गोली दूल्हे के दाहिने बाजू में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूल्हे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच कांठ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर रात दूल्हे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दूल्हे को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि बड़े पुत्र का साला जसपाल निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी है। 

पहले कराओ इलाज तब होंगे फेरे

जिला अस्पताल में उपचार के बाद अरुण दोबारा दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। बरातियों ने दुल्हन के परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने दुल्हन और दूल्हे के फेरे पूरे कराने की बात कही। तब दुल्हन के घरवालों ने दो टूक कह दिया कि विवाह तब तक नहीं होगा जब तक कि अरुण का पूरा उपचार नहीं होता। दो टूक जवाब से दूल्‍हे के घर वाले बैकफुट पर आ गए। अरुण का उपचार इस वक्त उत्तराखंड के काशीपुर में चल रहा है। दूल्हन के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा है। 

chat bot
आपका साथी