जिलाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने को डोरे डाल रहे दावेदार, भाजपा में बढ़ी सियासी सरगर्मी Amroha News

हसनपुर में विधायक के आवास पर बढ़ रही दावेदारों की चहलकदमी। कुर्सी के लिए अपनों को साधने में जुटे दावेदार।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:12 AM (IST)
जिलाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने को डोरे डाल रहे दावेदार, भाजपा में बढ़ी सियासी सरगर्मी Amroha News
जिलाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने को डोरे डाल रहे दावेदार, भाजपा में बढ़ी सियासी सरगर्मी Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। सोमवार को कस्बा हसनपुर में विधायक महेंद्र ङ्क्षसह खडगवंशी के आवास पर दिन भर जिलाध्यक्ष के दावेदारों की चहल कदमी दिखाई दी। जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारों के बीस नवंबर को अमरोहा में पार्टी कार्यालय नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 

हाल ही में घोषित किए गए मंडल अध्यक्ष

जनपद के कुल 15 मंडलों में 14 मंडलों के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि हाल ही में घोषित किए गए हैं। यह 28 लोग ही जिलाध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। डिडौली मंडल के अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि फिलहाल घोषित नहीं हुए हैं। चूंकि भाजपा इस समय सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। इसलिए भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी काफी महत्वपूर्ण है। 

दावेदार बहा रहे हैं पसीना 

जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने को एक दर्जन से अधिक दावेदार मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों पर डोरे डालने में पसीना बहा रहे हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्ष के चुनाव की संभावना भाजपा में कम ही रहती है। नामांकन पत्र प्राप्त करने के बाद पार्टी हाईकमान को चले जाएंगे और हाईकमान द्वारा ही जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। परंतु नामांकन पत्र जमा करने में भी एक अनुमोदक व एक प्रस्तावक प्रत्येक दावेदार को लगाना जरूरी है। इसलिए प्रत्येक दावेदार को अनुमोदक व प्रस्तावक की जरूरत है। एक मंडल अध्यक्ष या प्रतिनिधि एक ही उम्मीदवार का अनुमोदक अथवा प्रस्तावक बन सकता है। हसनपुर में चार मंडल अध्यक्ष एवं चार जिला प्रतिनिधि हैं। इन सब का समर्थन हासिल करने को दावेदारों की विधायक महेंद्र ङ्क्षसह खडगवंशी के आवास पर दिन पर चहलकदमी रही। वहीं हसनपुर के भदौरा गांव में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आए मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा के ईद गिर्द भी जिलाध्यक्ष पद के दावेदार घूमते नजर आए। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ उत्तम ङ्क्षसह प्रजापति ने बताया कि 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को अपने नामांकन पत्र में एक अनुमोदक व एक प्रस्तावक लगाना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी