पहली ही रात में पति से रूठ गई दुल्हन, रिश्ता खत्म, जानिए क्या है पूरा मामला moradabad News

मुझे ऐसा पति मंजूर नहीं है। इसके साथ रहने का सवाल ही नहीं पैदा होता। मैं इसके साथ किसी भी हाल में नहीं रहूंगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 10:20 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 10:20 AM (IST)
पहली ही रात में पति से रूठ गई दुल्हन, रिश्ता खत्म, जानिए क्या है पूरा मामला  moradabad News
पहली ही रात में पति से रूठ गई दुल्हन, रिश्ता खत्म, जानिए क्या है पूरा मामला moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। मुझे ऐसा पति मंजूर नहीं है। इसके साथ रहने का सवाल ही नहीं पैदा होता। मैं इसके साथ किसी भी हाल में नहीं रहूंगी। यह किसी सिनेमा की पटकथा नहीं है। नई नवेली दुल्हन और पति के बीच के विवाद के डायलाग हैं। ऐसा कर तीसरे दिन दुल्हन मायके चली गई और अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दोनों अलग हो गए।

जनपद बिजनौर के कस्बा धामपुर की युवती की शादी मुरादाबाद जिले के थाना कटघर निवासी एसी-फ्रिज के मैकेनिक से हुई थी। शादी के बाद आठ नवंबर को दुल्हन ससुराल आई। सुहागरात में पति से दुल्हन की बात बिगड़ गई। उसने रात में हंगामा खड़ा कर दिया। रिश्ते को लेकर मायके वालों से मोबाइल पर लड़ गई। पति संग रहने से मुकर गई। तीसरे दिन पिता के घर लौट गई। इसके बाद ससुराली नाराजगी की वजह जानने में जुट गए। पति ने दुल्हन और उसके घर वालों ने ससुराल वालों से बात की। हर प्रयास के बाद भी दुल्हन पति के घर आने को तैयार नहीं हुई। कहने लगी मुझे तलाक लेना है।

मामला नहीं संभला तो दूल्हे के भाई ने एसएसपी को पत्र देकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसएसपी ने मामला नारी उत्थान केंद्र भेज दिया। इस प्रकरण में काउंसलरों ने रविवार को दोनों पक्ष को साथ बैठाया। मामले की छानबीन की, लेकिन बात नहीं बन पाई। काउंसलर रितु नारंग ने बताया कि युवक पत्नी को वापस लाना चाहता है, लेकिन, दुल्हन उसके साथ रहने को तैयार ही नहीं है। अब दोनों में तलाक होना है। चार दिन में युवती के परिवार वाले दहेज का सामान वापस ले जाएंगे।  

chat bot
आपका साथी