आज घोषित होंगे रामपुर उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशी Rampur News

इस सीट पर आजम खां नौ बार विधायक चुने गए हैं। इस साल वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद उन्होने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस कारण सीट खाली हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 09:55 AM (IST)
आज घोषित होंगे रामपुर उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशी Rampur News
आज घोषित होंगे रामपुर उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशी Rampur News

रामपुर, जेएनएन: समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित करेंगी। रामपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है, लेकिन सपा और भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए हैं, जबकि कांग्रेस और बसपा पहले ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी हैं। कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू को और बसपा ने जुबैर मसूद खां को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में पूर्व सांसद जयाप्रदा समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जबकि सपा से सांसद आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डा. तजीन फात्मा का नाम चर्चा में है और उन्हे प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, इस सीट पर आजम खां नौ बार विधायक चुने गए हैं। इस साल वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद उन्होने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस कारण सीट खाली हो गई। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी का कहना है कि 29 सितंबर को प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की पूरी उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी