शबाना ने आलिया के सीने में मारी थी छह गोली

शबाना ने आलिया के सीने में मारी थी छह गोली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 02:14 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 02:14 AM (IST)
शबाना ने आलिया के सीने में मारी थी छह गोली
शबाना ने आलिया के सीने में मारी थी छह गोली

मुरादाबाद, जेएनएन। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सिविल लाइंस पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा किया है। चिकित्सकों के मुताबिक आलिया खान उर्फ मानसी शर्मा को चार नहीं बल्कि छह गोली मारी गई है। पिस्टल की चार गोलियां आलिया का सीना छलनी करते हुए आरपार हो गई, जबकि दो गोली मृतका के शरीर में मिली। चिकित्सकों के इस सनसनीखेज दावे से पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल उठने लगे हैं।

हरथला स्थित विद्या नगर में किराए की मकान में रहने वाली आलिया को सोमवार शाम करीब सवा सात बजे उसकी सौतन शबाना ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल का निरीक्षण व शव का पंचनामा भरे जाने के दौरान पुलिस ने दावा किया कि पिस्टल से महिला पर पांच फायर दागे गए। इसमें से एक मिस कर गया। जबकि चार गोलियां शबाना ने सौतन के शरीर पर बैठकर उसके सीने में दागी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक अरुण कुमार तोमर ने बताया कि पंचनामे के दावे के इतर आलिया के सीने में कुल छह गोली दागी गई थी। इसमें से चार गोलियां सीने को आरपार कर गईं। दो गोली महिला के शरीर में मिली। इतना ही नहीं चिकित्सक ने यह भी दावा किया कि आलिया को जो छह गोली मारी गई है, उसमें से दो पीछे से लगी है। जबकि चार गोली सामने से सीने में उतारी गई है। चिकित्सकों के इस दावे के बाद पुलिस की कहानी पर सवाल उठने लगे हैं।

--------------

आलिया को पता था खतरे में है उसकी जान

आलिया को इस बात का यकीन हो चला था कि उसकी जान खतरे में है। यही वजह है कि वर्ष 2019 में आलिया ने हाईकोर्ट में सुरक्षा पाने की गुहार लगाई। कोर्ट को आलिया ने बताया कि उसने धर्म बदल कर मुहम्मद जफर से निकाह किया है। सौतन से लगातार चल रहे विवाद के बीच आलिया ने कोर्ट से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई। कोर्ट ने प्रकरण पुलिस के पास भेजते हुए आलिया को सुरक्षा देने का आदेश भी दिया। कोर्ट का आदेश दरकिनार कर दिया गया। यह दावा करने वाली आलिया की छोटी बहन पूनम शर्मा ने कहा कि शबाना हर हाल में उसकी बड़ी बहन को मार डालना चाहती थी।

chat bot
आपका साथी