Road Accident : मुरादाबाद में नीलगाय ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बदायूं के व्‍यक्ति की मौत

Road Accident ज‍िले के ब‍िलारी में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भीम सिंह निवासी ग्राम कुंडौली थाना बिसौली जिला बदायूं के रूप में हुई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 09:57 AM (IST)
Road Accident : मुरादाबाद में नीलगाय ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बदायूं के व्‍यक्ति की मौत
आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के ब‍िलारी में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भीम सिंह निवासी ग्राम कुंडौली थाना बिसौली जिला बदायूं के रूप में हुई। अधेड़ की मौत से पांच बेटियों समेत आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

भीम सिंह बाइक पर सवार होकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के मिलक बाहपुर में अपनी मौसी के घर आया था। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर वह अपने घर लौट रहा था। बाइक सवार अधेड़ तेवरखास गांव के समीप पहुंचा था। तभी मुरादाबाद-आगरा हाईवे पार कर रही एक नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दिया। नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा। सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। लहुलूहान युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने अधेड़ को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। बिलारी पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दी। कुछ ही देर में पत्नी बिरमा देवी मौके पर पहुंची। पति का शव देख वह बेहोश हो गई। मृतक के तीन पुत्र व पांच बेटियां हैं। एक बेटे की शादी हो चुकी है। भीम सिंह नट कलाकार था। वह मेहनत मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करता था। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी