मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, जा रहा था लूट करने के लिए Sambhal News

घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर कर दी फायङ्क्षरग। इनामी बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन मुकदमे दर्ज।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 07:02 AM (IST)
मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, जा रहा था लूट करने के लिए  Sambhal News
मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, जा रहा था लूट करने के लिए Sambhal News

सम्भल, जेएनएन। जिले के बहजोई के परतापुर में लूट की घटना को अंजाम देने आ रहे बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से घायल बदमाश की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम था। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी यमुना प्रसाद व एएसपी आलोक कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए और अधीनस्थों से घटना की बावत जानकारी ली। 

यह है पूरा मामला 

एसपी को थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश थाना बनियाठेर के गांव  जनेटा का रहने वाला सुलेमान है। उसकी तलाश लंबे अर्से से चल रही थी। अलग-अलग थानों में एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर  पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। सीओ चन्दौसी अशोक कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि फरार हुए बदमाश के बारे में अभी पता नहीं चला है। पूछताछ के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। एसपी सम्भल ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों को घेराबंदी कर पकडऩे का प्रयास किया गया था लेकिन, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायङ्क्षरग कर दी। जवाबी फायङ्क्षरग में एक बदमाश और एक सिपाही चंद्रशेखर घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी