अमरोहा में गणतंत्र दिवस पर अधिकारी हुए सम्मानित, जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र पर्व

Republic Day 2022 जनपद भर में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्रीमद् कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 02:15 PM (IST)
अमरोहा में गणतंत्र दिवस पर अधिकारी हुए सम्मानित, जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र पर्व
Republic Day 2022 : कोतवाली डिडौली में ध्वजारोहण करते थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक

अमरोहा, जेएनएन। Republic Day 2022 : जनपद भर में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्रीमद् कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में उन्होंने ने छात्राओं को सम्मानित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उधर पुलिस लाइन मैदान पर परेड का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी ने परेड की सलामी ली।

यहां विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में डीएम ने डीएम व एसपी नेम उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विकास भवन में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए चंद्रशेखर व नगर पालिका में चेयरमैन शशि जैन व डा. बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। यहां बता दें कि बुधवार की सुबह से ही गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। सुबह आठ बजे डीएम ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी