दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों समेत पांच पर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 12:55 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 06:07 AM (IST)
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, जेएनएन । दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों समेत पांच पर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की 24 लाख रुपये लेने के बाद ऐनवक्त पर सोनाक्षी नहीं आईं थी। आयोजक के जहर खाकर जान देने के प्रयास के बाद पुलिस हरकत में आई और तब जाकर सीओ ने रिपोर्ट लगाई थी।

आयोजक ने की थी जान देने की कोशिश

13 फरवरी को आयोजक प्रमोद शर्मा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। सही समय पर इलाज मिलने के बाद प्रमोद की जान बचा गई थी। प्रमोद का आरोप था कि फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों को 24 लाख रुपये दे चुके हैं। रकम लेने के बाद भी सोनाक्षी दिल्ली के शो में नहीं पहुंचीं। सीओ कटघर को सोनाक्षी और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ सभी सबूत दे दिए। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिस पर शुक्रवार को देर शाम कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में अभिनेत्री सोनाक्षी, टैलेंट फुलआन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया को आरोपित बनाया गया है।

यह था पूरा मामला

कटघर के हनुमान मंदिर स्थित डबल फाटक शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी चलाते हैंं। उनकी कंपनी ने दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडीटोरियम में फैशन शो कराने की बात तय की थी। प्रमोद शर्मा ने आयोजन के लिए दिल्ली में धूमिल ठक्कर और ऐल्डा की कंपनी के स्वामी एडगर सकारिया से संपर्क किया। जिस पर ठक्कर ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा और उनकी पत्नी स्वाती से बात की। सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी ने बात कर 30 सितंबर का दिन तय कर दिया। 24 लाख की रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद शो में आने से मना कर दिया।

कटघर थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट

सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सोनाक्षी सिन्हा तथा उनकी कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ कटघर थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जे रविन्दर गौड, एसएसपी/डीआइजी

chat bot
आपका साथी