देह व्यापार के लिए पत्नी पर पति बनाता था दबाव, विरोध करने पर दिया तलाक

दहेज की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों ने मारपीट कर महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर विवाहिता की ओर से पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:25 PM (IST)
देह व्यापार के लिए पत्नी पर पति बनाता था दबाव, विरोध करने पर दिया तलाक
एसपी के आदेश पर विवाहिता की ओर से पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुरादाबाद, जेएनएन। स्वार में दहेज की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों ने मारपीट कर महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर विवाहिता की ओर से पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी थाना टांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ ढाई साल पहले की थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। दहेजलोभी दहेज से संतुष्ट नही थे। शादी के बाद से ही उन्होंने विवाहिता का उत्पीड़न शुरु कर दिया। कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर भूखा रखा गया। इस दौरान उसके एक बेटी भी हुई, लेकिन दहेजलोभियों के अत्याचार बढ़ने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगे, जिसकी कोतवाली समेत आलाधिकारियों से शिकायत भी की गई। इस दौरान समझोते के प्रयास भी हुए, लेकिन कोई नतीजा नही निकला। विवाहित 30 जनवरी को समझौते के लिए पिता के साथ कोतवाली आई थी। पिता के साथ बाइक से वापस लौटते समय पति शाहरुख, मामा आरिफ ने चलती बाइक से उसे खींच लिया था। गुरुवार को पुलिस ने पति शाहरुख, गुडिया, शरीफ अहमद, इरम, आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रुम सिंह बघेल ने बताया की पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विवाहिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी