भाजपा नेता के कीमती कुत्ते के पीछे पड़ गई रामपुर पुलिस, चोरी के बाद 32 घंटों में ही खोजकर न‍िकाला

रामपुर में भाजपा नेता का 50 हजार रुपये का कीमती कुत्‍ता चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने काफी कम समय में कुत्‍ते को खोज न‍िकाला।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 12:22 PM (IST)
भाजपा नेता के कीमती कुत्ते के पीछे पड़ गई रामपुर पुलिस, चोरी के बाद 32 घंटों में ही खोजकर न‍िकाला
रामपुर में भाजपा नेता का कीमती कुत्‍ता चोरी।

रामपुर, जेएएन। ज‍िले के ब‍िलासपुर में पुलिस ने भाजपा नेता के चोरी गए कुत्ते को 32 घंटों के अंदर ही खोज कर उनके हवाले कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहसील में अलग-अलग प्रजातियों के कुत्ते पाले जाने का ट्रेंड बना हुआ है। तमाम लोग जर्मन शेफर्ड, बेल्जियम बुलडाग, रोडविलर, लेब्रा, पामेलियन, सेंट बार्नल्ड, पग और रामपुरी हाउंड सहित विभिन्न प्रजातियों के कुत्ते पाल रहे हैं। ये प्रजातियां काफी महंगी होती हैं। इन्हें पंजाब, हरियाणा आदि से खरीद कर लाया जाता है। भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चेयरमैन संतोख सिंह खैहरा के अनुसार वह पंजाब से 50 हजार रुपये में लेब्रा डाग खरीद कर लाए थे। मंगलवार की रात कुछ लोग उसे चुरा ले गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं लग पाया तो पुलिस को तहरीर देकर उसे बरामद करने की मांग की। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को उठाकर पूछताछ की। अंतत: गुरुवार को उसे बरामद कर लिया गया।

लॉकडाउन में बढ़ गया कुत्‍ते पालने का शौक

लॉकडाउन में ज्‍यादातर घर पर रहने की वजह से लोगोंं में कुत्‍ते पालने का शौक बढ़ता गया। इस दौरान लोगों ने कुत्‍तों का अच्‍छी तरह ख्‍याल भी रखा। ड‍िमांड बढ़ने की वजह से व‍िभ‍िन्‍न प्रजात‍ियों के कुत्‍तों की कीमतों में भी इजाफा हुआ। आलम ये रहा क‍ि ज‍िस कुत्‍ते की कीमत लॉकडाउन से पहले 15 हजार रुपये थी लॉकडाउन में वे 35 हजार रुपये तक ब‍िके। अभी भी इनकी कीमतों में ग‍िरावट नहीं आई है।  

chat bot
आपका साथी