Lockdown : पुलिस हुई सख्त, 47 गिरफ्तार, 3941 वाहनों का चालान Moradabad News

कानून तोड़कर सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। मंगलवार को पूरे जिले में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में जहां 47 लोगों की गिरफ्तारी की गई वहीं 3941 वाहनों का

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 07:02 AM (IST)
Lockdown : पुलिस हुई सख्त, 47 गिरफ्तार, 3941 वाहनों का चालान Moradabad News
Lockdown : पुलिस हुई सख्त, 47 गिरफ्तार, 3941 वाहनों का चालान Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। कानून तोड़कर सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। मंगलवार को पूरे जिले में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में जहां 47 लोगों की गिरफ्तारी की गई, वहीं 3,941 वाहनों का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग के दौरान कुल 1,65,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने में जुटी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर के सभी मुख्य मार्गों को बैरिकेट करने के बाद पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। कुल 63 स्थानों पर बैरीकेट लगाए गए थे। शहर के पीली कोठी चौराहा, फव्वारा तिराहा, पीएसी तिराहा, सिविल लाइंस रोड, दिल्ली रोड, कांठ रोड के अलावा शहर के भीतरी इलाकों में वाहनों की सघन जांच की गई। कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 339 वाहनों का चालान काटा और तीन वाहनों को सीज किया। सिविल लाइंस पुलिस ने 391 वाहनों का चालान काटा और एक वाहन सीज किया। इसके अलावा छह लोगों को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 140 वाहनों का चालान काटा। दो वाहन सीज किए। पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गलशहीद पुलिस ने 40 वाहनों का चालान काटा। पाकबड़ा पुलिस ने 74 वाहनों का चालान काटते हुए एक वाहन सीज कर दिया। लॉकडाउन तोडऩे के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार हुए। नागफनी पुलिस ने 71 चालान काटा। एक वाहन सीज किया। वाहन चेकिंग अभियान पूरे जिले में चलाया गया।  

chat bot
आपका साथी