Panchayat Election 2021 : हरे रंग के मतपत्र से चुनी जाएगी गांव की सरकार, तैयारियां तेज

Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा पंचायती राज विभाग। 12 नवंबर तक मतदाता सूची में शामिल होंगे नए मतदाता। नई ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों के विरोध में आईं आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:45 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 09:45 AM (IST)
Panchayat Election 2021 : हरे रंग के मतपत्र से चुनी जाएगी गांव की सरकार, तैयारियां तेज
प्रस्तावों के विरोध में आईं आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Panchayat Election 2021। यूपी में पंचायत चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। लेकिन, तैयारियां तेजी से हो रहींं हैं। मतपत्रों के रंग तक फाइनल हो चुके हैं। प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए नीले रंग का और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र रहेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए सफेद रंग के मतपत्र पर मतदाता को मुहर लगानी होगी।

अपने गांव की सरकार को चुनने के लिए युवाओं में बेहद जोश है। यही वजह है कि इस बार प्रधानी से लेकर जिला पंचायत चुनाव में उतरने के लिए युवाओं की टीम तैयार है। कुंदरकी के गांवों की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में होंगे। लालपुर गंगवारी गांव में तीन युवा प्रत्याशी मैदान में हैं। एक पूर्व प्रधान भी फिर से अपना भाग्य आजमा सकते हैं। नानकार गांव का हाल भी यही है। यहां वर्तमान में युवा प्रधान है। इस बार भी युवा चुनाव में उतने की तैयारी कर रहे हैं। फत्तेहपुर खास गांव में दो युवक इस बार चुनावी मैदान में उतरने को तैयारी में है। लालपुर बस्ताैर, मसेबी, डींगरपुर ललवारा, रसूलपुर आदि गांव में भी कई युवा मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। डिलारी ब्लाक के बड़े गांव में कई-कई प्रत्याशी तैयारी कर रहे हैं। मूंढापांडे, मुरादाबाद, बिलारी, ठाकुरद्वारा की ग्राम पंचायतों में भी युवाओं में चुनाव मैदान में उतरने की ललक है। नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान डेढ़ लाख से अधिक मतदाता बढ़ने की संभावना है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। नई ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों के विरोध में आईं आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है। इसके बाद वार्डों को फाइनल किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण होगा। 

chat bot
आपका साथी