Coronavirus:दूसरे राज्यों से आए ढाई हजार लोगों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश Moradabad News

2458 लोग बीते तीन दिन में दूसरे राज्यों से आए हैं जनपद में।1800 मुरादाबाद तहसील क्षेत्र में आए हैं गांवों में निगरानी समिति गठित।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 10:19 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 10:19 AM (IST)
Coronavirus:दूसरे राज्यों से आए ढाई हजार लोगों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश Moradabad News
Coronavirus:दूसरे राज्यों से आए ढाई हजार लोगों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। कोरोना वायरस को थर्ड स्टेज में जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन के अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी राकेश कुमार ङ्क्षसह ने विदेश के साथ ही दूसरे राज्यों से आए नागरिकों की पहचान करने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटाइन कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे।

मंगलवार को जनपद की चारों तहसीलों से 2,458 ऐसे नागरिकों की सूची मिली, जो बीते तीन दिनों में दूसरे राज्यों से आए थे। इन सभी के साथ ही परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं। गांव में रहने वाले नागरिकों की क्वारंटाइन निगरानी का जिम्मा ग्राम प्रधान, वीडीओ के साथ ही लेखपाल को सौंपा गया है। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर ङ्क्षसह ने बताया कि तहसीलों से आई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा लोग सदर तहसील क्षेत्र में आए हैं। यहां पर आए लोगों की संख्या लगभग 1,800 है। बिलारी तहसील में 1,500, कांठ में 1,275 के साथ ही ठाकुरद्वारा तहसील में लगभग सात सौ नागरिकों की पहचान की गई है, जो विदेश या दूसरे राज्यों से आए हैं। इन सभी की निगरानी के लिए स्थानीय स्तर पर समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय थाना पुलिस को भी ऐसे लोगों की सूची सौंपी गई है।

बाहर से आए लोगों को स्कूलों में कराया जाएगा क्वारंटाइन

बाहर से आए लोगों को 14 दिनों तक गांव या शहर से बाहर क्वारंटाइन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी तहसीलों में प्राथमिक विद्यालयों का अधिग्रहण करने के साथ ही उनमें व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। शहर में क्वारंटाइन के लिए सर्किट हाउस और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का अधिग्रहण किया गया है।

इस पर भी एक नजर

- बीते तीन दिनों में बाहर से आए लोगों की संख्या : 2458

- शेल्टर होम में क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या : 58

- 28 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा कर चुके लोगों की संख्या-741

- घर पर होम क्वारंटाइन कर रहे लोगों की संख्या-3476

-जनपद में कुल होम क्वारंटाइन कर रहे नागरिकों की संख्या-4217

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि होम क्वारंटाइन का सख्ती से अनुपालन करना होगा। इसको लेकर जो लोग भी लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में भी दूसरे राज्यों से आए लोगों का मेडिकल चेकअप करने के साथ ही होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी