अमावस्या : ब्रजघाट व तिगरी घाट पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

दीपावली से पूर्व अमावस्या पर अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराकर धर्म लाभ कमाया।

By RashidEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 01:14 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 01:14 PM (IST)
अमावस्या : ब्रजघाट व तिगरी घाट पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
अमावस्या : ब्रजघाट व तिगरी घाट पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

मुरादाबाद (जेएनएन)। अमरोहा स्थित गजरौला में ब्रजघाट और तिगरी घाट पर गंगा में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगाई। बुधवार भोर से ही घाटों पर उमड़े धर्मप्रेमियों  ने गंगा में हर-हर गंगे के उदघोष के साथ स्नान शुरू कर दिया।लोगों ने स्नान के बाद धार्मिक आयोजन कराकर पुण्य लाभ भी कमाया। 

मंगलवार रात से जुटने लगे श्रद्धालु

ब्रजघाट में मंगलवार की रात से ही घाटों पर भीड़ नजर आने लगी थी। भोर होते ही निजी चार पहिया व दो पहिया वाहनों के साथ रोडवेज बसों, डग्गामार वाहनों, ट्रेनों इत्यादि साधनों से लोग घाट पहुंचने लगे। मां गंगे को नमन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पुरोहितों से हवन व कथा कराकर दुकानों से प्रसाद खरीदा और सब्जी पूरी का स्वाद भी लिया।

स्नान के कारण हाईवे जाम

सुबह से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है। ब्रजघाट पुल से वाहन रेंग रेंग कर मुरादाबाद व दिल्ली की ओर गुजर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी व निजी गोताखोर भी घाट पर लगे रहे। दूसरी ओर तिगरी में भी गंगा तट पर भोर से जुटे श्रद्धालु स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। तिगरी में गंगा तट पर ब्रजघाट की अपेक्षा भीड़ कम है।

पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील

एसडीएम संजय बंसल व थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह गंगा तट पर पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की दुकानदारों व श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस को तैनात किया गया है।  

chat bot
आपका साथी