अब पान खाईये और लीजिये चाकलेट का मजा

मुरादाबाद में पान पार्लर खुल गया है। यहां युवा पान में चाकलेट और ड्राईफ्रूट का मजा लेते हैं। जलता हुआ पान मुंह में रखता है तो अाइस्क्रीम का मजा भी पान में लिया जाता है।

By RashidEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM (IST)
अब पान खाईये और लीजिये चाकलेट का मजा
अब पान खाईये और लीजिये चाकलेट का मजा

मुरादाबाद (प्रांजुल श्रीवास्तव)

पान चाहे बनारसी, कलकत्ता का या फिर और कहीं और का हो। पसंद वालों के लिए पान की महफिल कहीं भी सज जाती है। बेशक पान का नाम आते ही बनारसी पान जेहन में सबसे पहले आता है, लेकिन क्या हर्ज है कि उसमें पीतल नगरी का तड़का लगा दिया जाए।

पुरानी पान की गुमटियों के शौकीनों के लिए अब पान पार्लर का ट्रेंड सर चढ़कर बोल रहा है। एक से एक फ्लेवर के पान मौजूद होते हैं यहां और परिवार के साथ जाने और गुलकंद, कत्था, चूना और इलायची का मजा लेने में कोई हर्ज नहीं।

बदलते फैशन और स्टाइल के साथ पान की गुमटियां पान पार्लर में तब्दील होती नजर आ रही हैं। रामगंगा विहार में मस्त बनारसी पान के नाम से खुला पार्लर इसकी बानगी है। दुकान मालिक सचिन दीक्षित बताते हैं कि पहले लोग पान का मतलब सिर्फ तम्बाकू वाला पान ही समझते थे, लेकिन अब कई फ्लेवर के पान उपलब्ध हो चुके हैं।

युवाओं को चॉकलेट पान का चस्का

चॉकलेट खाना हर युवा वर्ग का शौक है, लेकिन इस चॉकलेट को पान का फ्लेवर मिल जाए तो मजा ही आ जाए। 40 रुपये का यह पान लड़के- लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में है।

खोया और मेवा, चांदी का वर्क

चॉकलेट पान के बाद सबसे ज्यादा रजवाड़ी पान डिमांड में है। खोया और मेवा डाल कर इस पर चांदी का वर्क किया जाता है। इसके बाद फ्रिजर में रखकर इसे जमाया जाता है। इसे फैमिली पान के नाम से भी जाना जाता है।

जलता हुआ पान मुंह

इन पानों में सबसे ज्यादा हिम्मत वाला काम होता है जलता हुआ पान मुंह में रखना। इस पान का नाम ही है फायर पान। बनारस से आया हुआ खास स्टाफ ही इस पान को ग्राहकों को खिलाता है, यानी जलता हुआ पान मुंह में रखता है। इसके अलावा चटनी पान, वनीला आइसक्रीम पान, सिल्वर पान, मैंगों पान जैसे कई फ्लेवर पान पार्लरों पर उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी