Nauchandi Express Update: नौचंदी एक्सप्रेस का बदलेगा रंग रूप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन, बढ़ेंगी सीटें

Nauchandi Express Update - मध्य जनवरी के बाद सहारनपुर-प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का रंग रूप बदल जाएगा। यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अब इस ट्रेन का संचालन अंबाला के बजाय लखनऊ रेल मंडल द्वारा किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वालों की पहली पसंद नौचंदी एक्सप्रेस है। पहले इसका संचालन दिल्ली रेल मंडल से होता था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 05 Oct 2023 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 05 Oct 2023 12:10 AM (IST)
Nauchandi Express Update: नौचंदी एक्सप्रेस का बदलेगा रंग रूप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन, बढ़ेंगी सीटें
Nauchandi Express Update: नौचंदी एक्सप्रेस का बदलेगा रंग रूप

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मध्य जनवरी के बाद सहारनपुर-प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का रंग रूप बदल जाएगा। यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अब इस ट्रेन का संचालन अंबाला के बजाय लखनऊ रेल मंडल द्वारा किया जाएगा। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वालों की पहली पसंद नौचंदी एक्सप्रेस है। पहले इसका संचालन दिल्ली रेल मंडल से होता था। वर्तमान में अंबाला मंडल कर रहा है। 23 कोच की इस ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में हमेशा वेटिंग रहती है। 

उत्तर रेलवे प्रशासन नौचंदी एक्सप्रेस में सुविधा विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। 20 जनवरी से ट्रेन में पुराने कोच हटाकर लिंक हाफमैन ब्रुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे। आधुनिक सुविधा के साथ स्लीपर व एसी थ्री के कोच में आठ-आठ बर्थ की संख्या बढ़ जाएगी और जनरल बोगी में 20 सीट अधिक होंगी। 

यह भी पढ़ें: आधी रात को ससुराल आता था अरशद, लैपटॉप में रचता रहता आतंकी साजिश, ससुरालियों से बोलता था बड़ा झूठ

ट्रेन का नंबर भी 14511-14512 से बदलकर 14241-14242 कर दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की सफाई व रखरखाव प्रयागराज संगम में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Home Guard: योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत, अब इस उम्र पर मिलेगी सर्विस से रिटायरमेंट

chat bot
आपका साथी