नामित पार्षद ने ढोल-नगाड़े संग निकाला जुलूस

कोरोना कहर बरपा रहा है। अफसर शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 02:52 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 02:52 AM (IST)
नामित पार्षद ने ढोल-नगाड़े संग निकाला जुलूस
नामित पार्षद ने ढोल-नगाड़े संग निकाला जुलूस

मुरादाबाद,जेएनएन। कोरोना कहर बरपा रहा है। अफसर शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील कर रहे हैं। लेकिन, लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। सोमवार को नवीननगर में भाजपा से नामित पार्षद ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे इलाके में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कई लोगों के चेहरों पर तो मॉस्क ही नहीं थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

नवीन नगर इलाके से भाजपा ने शशि किरन को नामित पार्षद बनाया है। सत्ताधारी पार्टी का होने के कारण उन्होंने सारे-नियमों को ताक पर रखकर पार्टी के बड़े-बड़े पदाधाकारियों को एकत्र कर लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर अच्छी खासी भीड़ एकत्र कर ली। पीएसी तिराहे से जुलूस की शुरुआत की गई। ढोल-नगाड़े की तर्ज पर समर्थकों ने डास कर खुशी का इजहार भी किया। करीब दो घटे तक जुलूस अवंतिका, नया गाव, नवीन नगर में घूमता रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि जानकारी एकत्र की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जाम में फंसी रही एंबुलेंस जुलूस निकाले जाने से नवीन नगर में जाम जैसे हालात बन गए। इसी बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। चालक ने जुलूस में शामिल लोगों से रास्ता देने की बात कही तो उन्होंने माग को नजरंदाज कर दिया। जुलूस के आगे बढ़ने तक मरीज एंबुलेंस में ही तड़पता रहा।

चार पदाधिकारियों के पास दो-दो पद भाजपाइयों के मन में अब पद को लेकर लालच घर कर गया है। सूबे में भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वतंत्रदेव सिंह को जब संगठन को मजबूत बनाने के लिये प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुरादाबाद दौरे पर आए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा था कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश अध्यक्ष की इस बात का मतलब मुरादाबाद में नहीं रह गया है, यहा तो भाजपा महानगर की टीम में चार लोगों को पार्टी में भी तवज्जो दी गई है और उन्हीं को नगर निगम का मनोनीत पार्षद बनाया गया है। मजेदार तो यह है कि इन चार लोगों को आज पार्षद पद की शपथ भी दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दबी जुबान चर्चा होने लगी है कि पार्टी अब अपने ही सिद्धांतों से पीछे हट रही है। चार लोगों को दो-दो पद दिये हैं और किसी के पास एक भी नहीं। भाजपा महानगर की टीम में शामिल दिनेश सिसोदिया, महानगर उपाध्यक्ष और मनोनीत पार्षद है। राकेश खरे के पास महानगर महामंत्री के साथ ही मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी है। शशिकिरण महानगर मंत्री और राजीव गुप्ता के पास मीडिया प्रभारी और मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी है। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों के पास दो पद की जिम्मेदारी है उनकी सूची क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी गई है। वहां से ही निर्देश आएगा कि किसको किस पद से इस्तीफा देना है।

chat bot
आपका साथी