मुरादाबाद को अवैध वेंडरों से मिलेगी निजात, नगर न‍िगम ने बनाई ये योजना

Smart Mobile Kiosk in Moradabad शहर के लोगों को अब अवैध वेंडरों से निजात मिल जाएगी। नगर निगम इधर उधर घूमने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए नई योजना को जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इससे वेंडरों को राहत म‍िलेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 01:04 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 01:04 PM (IST)
मुरादाबाद को अवैध वेंडरों से मिलेगी निजात, नगर न‍िगम ने बनाई ये योजना
अब स्मार्ट मोबाइल क्योस्क से जरिए सामान बेचेंगे फड़ और रेहड़ी वाले।

मुरादाबाद, जेएनएन। Smart Mobile Kiosk in Moradabad। शहर के लोगों को अब अवैध वेंडरों से निजात मिल जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत सड़क पर फड़ लगाने और रेहड़ी वालों के लिए नगर निगम स्मार्ट मोबाइल क्योस्क की व्यवस्था करने जा रहा है। इससे लोगों को जाम से भी नहीं जूझना होगा। क्योस्क के नीचे कूड़ा रखने की जगह होगी। पानी की टंकी और बैठने का इंतजाम होगा। इस व्यवस्था के जरिए वेंडर अपने फल सब्जी सामान को बेच सकेंगे। इन स्मार्ट मोबाइल क्योस्क से वेंडरों की अलग पहचान बनेगी।

नगर निगम इधर उधर घूमने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए नई योजना को जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इससे सड़क पर टूटे ठेले, रेहड़ी की जगह स्मार्ट मोबाइल क्योस्क नजर आएंगे। वेंडर इससे सब्जी फल बेचेंगे। इसकी खूबी यह कि वेंडर के साथ ग्राहकों के लिए सामान ख्ररीदना आसान होगा। सड़क पर कूड़ा भी नहीं गिरेगा। वेंडर कूड़े व छिलके आदि क्योस्क के नीचे बने कूड़ेदान की जगह में रखेगा। क्योस्क में ही छत पर पानी की टंकी लगी होगी। इससे आम आदमी को प्लाऊ पर भी नहीं जाना होगा।

बैंक से आसान ऋण में मिलेगा

स्मार्ट मोबाइल क्योस्क के डिजाइन के लिए निगम प्रशासन ने एक कंपनी को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए स्ट्रीट वेंडरों को क्योस्क लेने के लिए निगम भी आसान ऋण के आधार पर बैंक व अन्य संस्थाओं से दिलवाने में मदद करेगा।

मोबाइल वेंडर चिह्नित

विभाग के मुताबिक पीएम स्वनिधि योजना में विभाग ने शहर में करीब 19 हजार स्ट्रीट वेंडर चयन‍ित किए थे। इनमें सौ से ज्यादा वेंडरों को कुक्कुट शाला में क्योस्क दुकानें आवंटित की गई है। लेकिन, बड़ी संख्या में सड़कों पर ठेला, रेहड़ी लेकर घूमने वाले वेंडर हैं। इनके लिए भी निगम व्यवस्था कर रहा है।

शहर की स्मार्ट बनाने के लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है। स्ट्रीट वेंडरों को मोबाइल क्योस्क देने की योजना है। क्योस्क का मॉडल तैयार कराए जाने के लिए कंपनी को जिम्मेदारी दे दी है। इस नई व्यवस्था के बाद शहर सुंदर नजर आएगा।

संजय कुमार चौहान, नगर आयुक्त मुरादाबाद

chat bot
आपका साथी