स्वच्छता की सोच ने सफल बनाया शौचालय अभियान

स्वच्छता की सोच से शौचालय अभियान सफल हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:05 AM (IST)
स्वच्छता की सोच ने सफल बनाया शौचालय अभियान
स्वच्छता की सोच ने सफल बनाया शौचालय अभियान

मुरादाबाद : स्वच्छता की सोच से शौचालय अभियान सफल हो रहा है। अभियान में दो लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। जनपद के साथ ही मंडल भी ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित हो चुका है।

संकल्प से बदला नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके साथ ही गाव से लेकर शहरी क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया था। भारत से पहले बाग्लादेश और श्रीलंका जैसे देश खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुके थे। इन देश के बाद भारत में इस अभियान का शुभारंभ हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की माने तो दुनिया की ढाई अरब आबादी गंदगी से परेशान रहती है। उसे स्वच्छ हवा, पानी की कमी महसूस होती है। ऐसे में भारत जैसे देश में सवा सौ करोड़ आबादी के बीच स्वच्छता अभियान सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। बीते तीन सालों में जनपद में दो लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। विश्व शौचालय दिवस पर सूबे की बात करें तो प्रदेश में वर्ष 2017-18 में 44,10903 शौचालयों का निर्माण पूरा किया गया है। वहीं इस वित्तीय वर्ष के लिए राज्य सरकार ने 78,86,237 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा था। मौजूदा समय में मंडल के पाच जनपद ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। अभी भी बहुत से ऐसे गाव हैं, जहा पर शौचालय बनने के बाद लोग खुले में शौच जाते हैं। अफसर ऐसे गाव में स्वयं पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अफसरों का मानना है कि शौचालय के साथ ही लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। मंडल में पूरा हो चुका है शौचालय निर्माण : उपनिदेशक

शौचालय निर्माण का कार्य मंडल में लगभग पूरा हो चुका है। पुराने बने शौचालयों की मरम्मत करने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शौचालयों के साथ ही स्वच्छता के भाव के साथ लोगों को अपनी सोच में भी परिवर्तन करना होगा, तभी ओडीएफ का संकल्प साकार होगा।

महेंद्र सिंह, उपनिदेशक, पंचायत विभाग

chat bot
आपका साथी