Moradabad: महिला अध्यापक के बेटे पर लगा आरोप- केक काटने के बहाने बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने दबाव बनाकर बेटी को बुलाया। इसके बाद दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 आरोपितों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2022 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2022 10:49 PM (IST)
Moradabad: महिला अध्यापक के बेटे पर लगा आरोप- केक काटने के बहाने बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता: एक महिला ने सरकारी स्कूल की महिला अध्यापक के बेटे के जन्मदिन पर गई बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने दबाव बनाकर बेटी को बुलाया। इसके बाद दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 आरोपितों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। 

कटघर थाना क्षेत्र के अमतुल विहार निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री साल 2019 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सैय्यद मुहम्मद हादि निवासी मुहल्ला दरबार एकला अमरोहा के साथ हुई थी। दोनो आपस में बातचीत करने लगे। 

आरोप है कि दो मई 2022 को केक काटने के बहाने बेटी को घर बुलाया। वहां सैय्यद मुहम्मद हादी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया। फिर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। 

बीते 14 मई को आरोपितों ने पीड़िता को एक शादी समारोह में बुलाया। लेकिन पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया, तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता की मां की तहरीर पर 10 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जांच करके साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी