Moradabad: रामगंगा में नहाने गया बालक अटल घाट के पास डूबा, देर रात तक नहीं मिलने पर पुलिस करा रही है तलाश

Moradabad कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो भाई दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने गए थे। इनमें से 10 वर्षीय बालक गंगा मंदिर के पास डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश के जुटी है। देर रात शाम तक बालक का पता नहीं चल सका।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 31 May 2023 01:05 AM (IST) Updated:Wed, 31 May 2023 01:05 AM (IST)
Moradabad: रामगंगा में नहाने गया बालक अटल घाट के पास डूबा, देर रात तक नहीं मिलने पर पुलिस करा रही है तलाश
रामगंगा में नहाने गया बालक अटल घाट के पास डूबा

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो भाई दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने गए थे। इनमें से 10 वर्षीय बालक गंगा मंदिर के पास डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश के जुटी है। देर रात शाम तक बालक का पता नहीं चल सका। स्वजन पुलिस के साथ नदी किनारे ही डेरा डाले हैं।

कटघर थाना क्षेत्र के कमला विहार (पीतलनगरी) निवासी सौरभ गोस्वामी मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी मंजू, तीन बेटे शिवम, कृष्णा, ऋतिक और एक बेटी आंचल हैं। मंगवार दोपहर करीब 12 बजे दस वर्षीय कृष्णा अपने बड़े भाई शिवम दोस्तों के साथ कटघर के गंगा मंदिर के पास अटल घाट पर रामगंगा में नहा रहे थे। नहाते समय कृष्णा अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने गया। साथियों के शोर मचाने पर कुछ लोग मदद को पहुंचे, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया।

बाद में बच्चों ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। कृष्णा के पिता सौरभ बहन के घर बहजोई गया थे। मां और मुहल्ले के अन्य लोग रामगंगा किनारे पहुंचे। इसी बीच कटघर पुलिस टीम भी नदी तट पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कृष्णा की तलाश शुरू करा दी लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं लग सका है।

बेटे के नहाते समय रामगंगा में डूबने से मां का बुरा हाल है। वह रामगंगा किनारे रिश्तेदारों के साथ बिलख रही है। प्रभारी निरीक्षक कटघर राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आठ गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी