मुरादाबाद में साढ़े पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म, बॉक्‍स में छ‍िपा आरोप‍ित, ब‍िजली के पोल से बांधकर पीटा

Misdeed of a five and a half year old girl मुरादाबाद के ब‍िलारी में एक क‍िशोर ने साढ़े पांच साल की बच्‍ची के साथ हैवान‍ियत की। बच्‍ची के शोर सुनकर और खून से सने उसके कपड़े देखकर मां के होश उड़ गए। बच्‍ची ने हैवान‍ियत की कहानी बयां कर दी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 08:48 AM (IST)
मुरादाबाद में साढ़े पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म, बॉक्‍स में छ‍िपा आरोप‍ित, ब‍िजली के पोल से बांधकर पीटा
जिला अस्पताल में चल रहा पीड़िता का उपचार, हालत गंभीर।

मुरादाबाद, जेएनएन। बिलारी थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाली साढ़े पांच साल की एक बच्ची से 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपित घर की छत पर बाॅक्स में छिप गया। दरिंदगी का पता लगते ही ग्रामीणों ने बाक्स में छिपे आरोपित को दबोच लिया। आरोपित की पिटाई करते हुए उसे बिजली के खंभे में बांध द‍िया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिलारी कस्बे से सटे एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी करता है। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी व साढ़े पांच साल की बेटी घर पर थीं। बच्ची खेलते हुए दरवाजे पर निकल गई। वहां पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय चचेरा भाई मिला। बच्ची को बहला फुसला कर वह अपने घर में ले गया। तब किशोर की मां घेर में गई थी। जबकि पिता घर के बाहर था। खाली घर में आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म केबाद पीड़िता शोर मचाते घर से बाहर निकली। बेटी के बेतरतीब कपड़े व खून देख मां के होश फाख्ता हो गए। वह पूछताछ में जुटी। तब बच्ची ने चचेरे भाई की करतूत बताई। महिला भतीजे की तलाश में जुटी। तब तक ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। तलाशी के दौरान आरोपित किशोर अपने ही घर की छत पर रखे बाक्स में मिला। ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया। फिर दरवाजे पर बिजली के खंभे में आरोपित को बांधा गया। भीड़ ने आरोपित किशोर की पिटाई की। बच्ची संग दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित किशोर को खंभे से खोलकर कस्टडी में ले लिया। बच्ची को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार केबाद पीड़िता जिला अस्तपाल रेफर कर दी गई। बच्ची का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर दुष्कर्म की खबर मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पीड़िता के स्वजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर पुलिस की फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। मामले में किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

बिलारी में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया है। आरोपित नाबालिग है। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मुरादाबाद।

chat bot
आपका साथी