मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा-शिक्षा सुरेश खन्ना बोले, अधिक मूल्य पर नहीं बिकने चाहिए स्टांप पेपर

मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुरेश कुमार खन्ना ने सर्किट हाउस सभागार में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य कोषाधिकारी से मार्च के बिलों के निस्तारण की जानकारी ली। समय से बिलों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 08:44 PM (IST)
मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा-शिक्षा सुरेश खन्ना बोले, अधिक मूल्य पर नहीं बिकने चाहिए स्टांप पेपर
मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा-शिक्षा ने की समीक्षा, राजकीय पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण पर रहा जोर।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा-शिक्षा सुरेश खन्ना ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने राजकीय पेंशनर्स की समस्याओं का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिक दाम में स्टांप बेचने वालों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया। मार्च के बिलों को समय से निस्तारित करें और शिकायतों का भी समय से निस्तारण करें।

मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा, शिक्षा सुरेश कुमार खन्ना ने सर्किट हाउस सभागार में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य कोषाधिकारी से मार्च के बिलों के निस्तारण की जानकारी ली। समय से बिलों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। पेंशन के संबंध में जानकारी की। कितने लोगों को काेषागार से पेंशन जारी हो रही है, जिसपर मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि 1750 लोगों को समय से पेंशन भेजी जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि राजकीय पेंशनरों को भी पेंशन प्राप्त करने में बेवजह की परेशानी न हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से यह भी जाना कि किसी विभाग से कोई समस्या तो नही है। स्टाम्प के संबंध में भी जानकारी की तो जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले अधिक मूल्य पर स्टाम्प बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद कई स्टाम्प विक्रेताओं के स्टाम्प लाईसेन्स निरस्त किए गए थे। समय-समय पर ट्रेजरी का भी निरीक्षण किया जाता है। वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला पंचायत स्थानीय निधि लेखा, एमडीए आदि से जानकारी करने के साथ ही सही ढंग से काम करने के लिए कहा। इसमें नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक कांठ राजेश कुमार सिंह चुन्नू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, अपर जिलाधिकारी वित्त प्रीति जायसवाल, मुख्य कोषाधिकारी समीर कुमार सिंह, कोषाधिकारी सम्भागीय लेखाधिकारी, वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला पंचायत, उप निदेशक स्थानीय निधि लेखा, एमडीए बोर्ड सदस्य रहें।

chat bot
आपका साथी