आज आधी रात को गिरिजाघरों में गूंजेगा मैरी क्रिसमस, यीशु मसीह की झांकी खीचेंगी लोगों का ध्‍यान

ओल्ड मैथोडिस्ट गिरिजा घर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गिरिजा घरों में शुक्रवार को रात दस बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रभु यीशु की आराधना और प्रार्थना रात दस बजे ओल्ड मैथोडिस्ट गिरिजा घर में होगी। रात को 12 बजे केक काटा जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Dec 2021 11:57 AM (IST) Updated:Fri, 24 Dec 2021 11:57 AM (IST)
आज आधी रात को गिरिजाघरों में गूंजेगा मैरी क्रिसमस, यीशु मसीह की झांकी खीचेंगी लोगों का ध्‍यान
प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर गिरिजा घर आकर्षक ढंग से सजे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस को लेकर चर्च व झांकियां सज गईं हैं। आज आधी रात को 12 बजे प्रभु यीशु मसीह चरनी में जन्म लेंगे। गिरिजा घरों में केक काटा जाएगा और मेरी क्रिसमस की गूंज रहेगी। इसको लेकर गुरुवार को चर्चों तैयारियां तेज रहीे। मैथोडिस्ट गिरिजा घर की ओर से प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकी मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज के गेट पर बनी जलशाला की छत पर बनाई गई है। आकर्षक ढंग से सजी इस झांकी के दर्शन सड़क पर चलते राहगीर कर सकेंगे। वहीं सैंट मेरी स्कूल परिसर में स्थित गिरिजा घर में मरियम द्वारा प्रभु यीशु को जन्म देने की झांकी सजाई गई है।

टाउन हाल स्थित ओल्ड मैथोडिस्ट गिरिजा घर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गिरिजा घरों में शुक्रवार को रात दस बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रभु यीशु की आराधना और प्रार्थना रात दस बजे ओल्ड मैथोडिस्ट गिरिजा घर में होगी। रात को 12 बजे केक काटा जाएगा। पीलीकोठी स्थित मैथोडिस्ट गिरिजा घर में रात 12 बजे प्रार्थना होगी। इससे पहले प्रभु यीशु मसीह की आराधना होगी। वहीं स्कूलों में क्रिसमस पर्व पर बच्चों ने सांता क्लाज बनकर रिझाया। दांग चर्च, कांठ रोड स्थित द साल्वेशन गिरिजा घर, सिविल लाइंस स्थित सैंट पाल गिरिजा घर समेत शहर के सातों गिरिजा घरों में तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया।

स्कूलों में भी क्रिसमस की धूम : स्कूलों में भी क्रिसमस पर्व की धूम शुरू हो गई है। सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम रही। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर नृत्य करके बच्चों ने सभी का मन माेहा। कैरल्स भी बच्चों ने गाए और प्रभु यीशु के संदेश भी बच्चों ने पढ़े। इस अवसर पर बच्चों का उत्सावर्धन प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने किया। संचालन विनोद चरन ने किया। रमा पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ऋतु गुप्ता ने उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी