प्रत्येक बूथ से पांच बाइक लेकर रामपुर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:05 AM (IST)
प्रत्येक बूथ से पांच बाइक लेकर रामपुर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रत्येक बूथ से पांच बाइक लेकर रामपुर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की निरीक्षण भवन में बैठक हुई। इसमें जनपद के लोकसभा प्रभारी राकेश ¨सह ने 17 नवंबर को होने वाली रैली की समीक्षा की। रैली को सफल बनाने की अपील इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील की तथा प्रत्येक बूथ से पांच बाइक लेकर रामपुर पहुंचने का आहवान किया। इसके अलावा 10 से 15 नवंबर तक होने वाले बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के बारे में जानकारी ली तथा कहा 15 नवंबर तक जिले की सभी बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन हो जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सेक्टर एवं जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपीं। रामलीला ग्राउंड में एकत्र होंगे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि 17 नवंबर को पूरे जिले के हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता अपनी मोटर साइकिल लेकर सुबह 10 बजे आदर्श रामलीला ग्राउंड में एकत्र होंगे। वहां से आवास-विकास, कचहरी रोड, गांधी समाधि, तोपखाना रोड, पुरानी तहसील, रजा इंटर कालेज होते हुए रैली गांधी स्टेडियम में संपन्न होगी। कार्यक्रम में विधायक, सांसद, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रदेश से कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सभी से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा की गई। इसमें सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर जुगेश अरोरा, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, राकेश मिश्रा, देवकरन गंगवार, ख्याली राम लोधी, प्रेम शंकर पाण्डेय, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, सौरभ पाल ¨सह, अशोक विश्नोई, संजय पाठक, आकाश सक्सेना, भागीरथ गंगवार, रोहताश मौर्य, अभय गुप्ता, प्रताप ¨सह चौहान, कुंवर पाल ¨सह, देवेंद्र सैनी, धर्मवीर यादव, संजय चंद्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी