Love Affairs : पत्‍नी की ज‍िद के आगे झुक गया पत‍ि, प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी देकर बसाया घर

Love Affairs काफी समझाने के बाद भी जब उसकी पत्‍नी नहीं मानी तो उसने उसे प्रेमी के साथ जाने की रजामंदी दे दी। इसके बाद व‍िवाह‍िता अपनी बच्‍ची को लेकर खुशी के साथ प्रेमी संग रवाना हो गई। यह मामला शहर में सुर्खियों में है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:46 PM (IST)
Love Affairs : पत्‍नी की ज‍िद के आगे झुक गया पत‍ि, प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी देकर बसाया घर
व‍िवाह‍िता अपनी बच्‍ची को लेकर खुशी के साथ प्रेमी संग रवाना हो गई।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Love Affairs : रामपुर के स्‍वार में पत्‍नी की ज‍िद के आगे एक पत‍ि ने अपने द‍िल पर पत्‍थर रख ल‍िया। काफी समझाने के बाद भी जब उसकी पत्‍नी नहीं मानी तो उसने उसे प्रेमी के साथ जाने की रजामंदी दे दी। इसके बाद व‍िवाह‍िता अपनी बच्‍ची को लेकर खुशी के साथ प्रेमी संग रवाना हो गई। यह मामला शहर में सुर्खियों में है।

दो सप्ताह पूर्व लापता हुई महिला को प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद कर स्वजनों को सौंप द‍िया। नगर के एक मुहल्ला निवासी एक युवक की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति की बेटी से हुई थी। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था। दो सप्ताह पूर्व विवाहिता घर से बिना बताए अपनी बच्ची को साथ लेकर गायब हो गई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई। तब पति ने अपनी ससुरालियों को जानकारी दी और कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला के स्वजन युवती की बरामदगी के लिए गुहार लगा रहे थे। पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने व‍िवाह‍िता को स्वजन को सौंप दिया। स्वजन ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पति ने भी समझदारी द‍िखाते हुए उसे प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी दे दी। इसके बाद तो पर‍िवार के लोग भी मान गए। इसके बाद प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी रवाना हो गया। 

तंदूर की रोटी न बनाने पर पत्नी को पीटा :  स्वार कोतवाली के गांव महेंद्रीनगर नगर निवासी मकसूद अहमद आए दिन पत्नी तबस्सुम के साथ गाली गलौज करता रहता है। मकसूद  पत्नी से तंदूरी रोटी बनाने की जिद करने लगा। पत्नी के मना करने पर लाठी डंडो से पीट दिया। स्वजन घायल महिला को कोतवाली ले गए और पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। दूसरी तरफ गांव गद्दीनगली में राजेश व विजय में पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई। बचाव करने आई विजय की पत्नी सुंदरी को भी मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को एक दूसरे को नामजद कर तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी