पूजन के साथ जिमाई गई कन्याएं

शनिवार को घर-घर में नवमी पूजन हुआ। सुबह देवी के पूजन के बाद घरों में कन्याएं जिमाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:34 PM (IST)
पूजन के साथ जिमाई गई कन्याएं
पूजन के साथ जिमाई गई कन्याएं

जांस मुरादाबाद : शनिवार को घर-घर में नवमी पूजन हुआ। सुबह देवी के पूजन के बाद घरों में कन्या पूजन हुआ। आमंत्रित कन्याओं को जिमाया गया। उन्हें भोजन कराने के बाद तिलक लगाया और उपहार दिए। लोगों ने बेटियों को हलवा, पूरी और अन्य खाद्य पदार्थ का भोग लगाया। वहीं मंदिरों में पूजा के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रही। लालबाग काली मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्ध्रालु पहुंचे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए

कन्या पूजन के बाद दिए मॉस्क और सैनिटाइजर

नवरात्र कन्या पूजन में फिल्म निर्देशक ऋषि देव शर्मा ने भी कुछ अलग अंदाज में मनाया। पूजा के बाद कन्याओं को उन्होंने मॉस्क और सैनिटाइजर उपहार में दिए। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए उनका नियमित प्रयोग करने का संकल्प भी दिलाया।

chat bot
आपका साथी