अमरोहा में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मुहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। यह घटना जोया कस्बे के एक मुहल्ले की है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:45 AM (IST)
अमरोहा में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
अमरोहा में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

अमरोहा, जेएनएन। छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मुहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

यह घटना जोया कस्बे के एक मुहल्ले की है। रविवार शाम यहां रहने वाले एक युवक ने मुहल्ले की युवती पर टिप्पणी कर दी थी थी। आरोप है कि वह आए दिन युवती पर राह चलते फब्ती कसता रहता है। रविवार को जब युवती दुकान से वापस जा रही थी तो भी फब्ती कसी। उसने घर जाकर स्वजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर वह आरोपित के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया तथा मारपीट होने लगी। खूब लाठी डंडे चले। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मुहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थाने पर इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी