मुरादाबाद में जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने मारपीट कर घर से निकाला

कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक मार्च 2019 में उसका विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन ससुरालियों का बर्ताव कुछ महीने बाद अचानक बदल गया। ससुराली दहेज के रूप में दो लाख रुपये और लाने का दबाव बनाने लगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:24 PM (IST)
मुरादाबाद में जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने मारपीट कर घर से निकाला
पिता ने ससुरालियों को समझाने का आश्वासन देकर चुप रहने की सलाह दी।

मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से उसी के जेठ द्वारा दुष्कर्म करने व पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की गुहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक मार्च 2019 में उसका विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन ससुरालियों का बर्ताव कुछ महीने बाद अचानक बदल गया। ताना मारते हुए ससुराली दहेज के रूप में दो लाख रुपये और मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। तब पीड़िता ने आपबीती पिता को बताई। पिता ने ससुरालियों को समझाने का आश्वासन देकर चुप रहने की सलाह दी। तब पीड़िता चुप रहकर ससुरालियों का सितम सहती रही। 25 दिसंबर की रात करीब नौ बजे पीड़िता घर पर अकेले थी। रात करीब नौ बजे उसका जेठ अचानक घर पहुंचा। वह महिला के कमरे में जा घुसा। जेठ की मंशा भांप पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद भी आरोपित नहीं माना। उसने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि मुंह खोला तो खैर नहीं होगी। घर लौटे ससुराली व पति को पीड़िता ने आपबीती बताई। इस पर ससुराली पीड़िता पर भड़क गए। पति समेत ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी