पंचायत में वृद्ध महिला को जड़ा थप्पड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज Aamroha News

सुलह समझौते के लिए हो रही पंचायत में मां को थप्‍पड मारने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 03:55 PM (IST)
पंचायत में वृद्ध महिला को जड़ा थप्पड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज Aamroha News
पंचायत में वृद्ध महिला को जड़ा थप्पड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज Aamroha News
अमरोहा,जेएनएन : थाना हसनपुर के गांव ढकिया खादर निवासी वृद्ध ब्रहमो देवी का मायका डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव इकोंदा का है।जिसने अपने भाई मैहर सिंह की बेटी अनीता की शादी अपनी ससुराल के गांव ढकिया खादर में नरेश कुमार के साथ कराई है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते अनीता इकोंदा मायके में रह रही थी। शनिवार की देर शाम ब्रहमो देवी व बेटा ओमकार सिंह पंचायत के माध्यम से समझौता कर अनीता को ले जाना चाहते थे तभी इकोंदा निवासी देवी सिंह के बेटे सुनील कुमार, मुन्नू सिंह ने पंचायत के बीच वृद्ध महिला ब्रहमो देवी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। मां को पिटता देख बेटा ओमकार सिंह बचाने गया तो मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। इस पर पंचायत विफल हो गई और पुलिस तक मामला पहुंच गया। ओमकार सिंह की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने इकोंदा निवासी सुनील कुमार, मुन्नू सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायल मां-बेटे को उपचार के लिए पुलिस ने जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी