पति ने एसएसपी से लगाई गुहार, कहा पत्नी जमीन हड़पने के लिए अपने प्रेमी से करवाना चाहती है हत्या

डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से जान को खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं। ऐसे में उसे जान का खतरा है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 04:12 PM (IST)
पति ने एसएसपी से लगाई गुहार, कहा पत्नी जमीन हड़पने के लिए अपने प्रेमी से करवाना चाहती है हत्या
पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं। ऐसे में उसे जान का खतरा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से खुद की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं। ऐसे में उसे जान का खतरा है। 

पत्नी के अवैध संबध होने के साथ जमीन भी हड़पना चाहता है। इसलिए वह हत्या कराना चाहती है। एसएसपी ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर डिलारी पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।गुरुवार को डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हापुर निवासी धर्मवीर सिंह ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पत्नी से उसकी अनबन चल रही है। जिसकी वजह से पत्नी ने कई आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों से अवैध संबंध बना लिए हैं। कुछ दिन पहले उसके ऊपर पत्नी ने जानलेवा हमला भी करवाया था।इस घटना में उसकी पत्नी का हाथ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हड़पने के लिए पत्नी अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच रही है। इस बात की जानकारी होने के बाद उसने घर जाना भी बंद कर दिया है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डिलारी थाना पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी