मुरादाबाद में आधे राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न, चना भी खत्‍म

Ration distribution in Moradabad राशन कार्ड धारकों को राशन के ल‍िए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार दीपावली की छुट्टी होने की वजह से कुछ राशन डीलर खाद्यान्न का उठान नहीं कर सके हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:58 AM (IST)
मुरादाबाद में आधे राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न, चना भी खत्‍म
जिले में चना कम पड़ गया था। मेरठ व बरेली से चना मंगाया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन।Ration distribution in Moradabad। जिले के आधे राशन की दुकानों पर खाद्यान्न व चना नहीं पहुंचा है। मेरठ व बरेली से चना मंगाया जा रहा है। इसकी वजह से अभी 12 फीसद राशन कार्ड धारक ही खाद्यान्न ले पाए हैं। माना जा रहा है कि शेष दुकानों पर खाद्यान्न बुधवार तक पहुंच पाएगा और उसी दिन राशन वितरण भी होने लगेगा।

दीपावली की कई दिन की छुट्टी होने के सभी राशन दुकानदार खाद्यान्न नहीं उठा पाए थे। मुरादाबाद में चना खत्म हो गया है। शासन ने मेरठ व बरेली में चना मुरादाबाद भेजने के आदेश द‍िए हैं।  जिले में 1273 राशन दुकान है। जिसमें छह सौ राशन की दुकानों पर गेहूं व चना नहीं पहुंचा है। वहीं शहर की सौ दुकानों को भी खाद्यान्न नहीं मिला है। ज‍िन दुकानों पर खाद्यान्न पहुंच गया है, वहां खाद्यान्न का वितरण शनिवार से शुरू कर दिया गया। जहां खाद्यान्न नहीं पहुंचा था, वहां बोर्ड लगा हुआ है कि खाद्यान्न आने पर व‍ितर‍ित किया जाएगा। राशन नहीं मिलने से काफी कार्ड धारक वापस लौट गए। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दीपावली की छुट्टी होने की वजह से कुछ राशन डीलर खाद्यान्न का उठान नहीं कर पाए। जिले में चना कम पड़ गया था। मेरठ व बरेली से चना मंगाया जा रहा है। मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक सभी दुकानों को चना व गेहूं की आपूर्ति कर दी जाएगी। बुधवार से सुबह से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिले भर में राशन का वितरण 30 नवंबर तक किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी