विवाह का झांसा देने वाले डॉक्टर को प्रेमिका ने सिखाया सबक, अमरोहा में नहीं जाने दी बरात

अमरोहा के जोया में रविवार शाम एक डॉक्टर की विवाह के लिए बरात लेकर निकल रहा था इसी बीच दिल्ली से उसकी प्रेमिका घर पहुंच गई।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 01:55 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 12:40 AM (IST)
विवाह का झांसा देने वाले डॉक्टर को प्रेमिका ने सिखाया सबक, अमरोहा में नहीं जाने दी बरात
विवाह का झांसा देने वाले डॉक्टर को प्रेमिका ने सिखाया सबक, अमरोहा में नहीं जाने दी बरात

अमरोहा, जेएनएन। राजधानी दिल्ली के रघुवरपुरम क्षेत्र में नर्सिंग होम का संचालने करने वाले डॉक्टर के अपने घर पर आकर विवाह करने के मंसूबों पर उसकी प्रेमिका ने पानी फेर दिया। विवाह का झांसा देकर प्रेमिका के साथ दुष्कर्म करने वाले बीयूएमएस डॉक्टर के विवाह की सूचना पर प्रेमिका अमरोहा पहुंच गई और बरात नहीं जाने दी। इसके बाद से डॉक्टर के साथ उसके घर के लोग फरार हैं। हंगामे के दौरान बेहोश हो गई डॉक्टर की प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अमरोहा के जोया में रविवार शाम एक डॉक्टर की विवाह के लिए बरात लेकर निकल रहा था, इसी बीच दिल्ली से उसकी प्रेमिका घर पहुंच गई। इसके बाद तो जमकर हंगामा चला। उसने प्रेमी की बरात नहीं जाने दी। इसके बाद प्रेमी डॉक्टर व उसके घर के लोग फरार हो गए। हंगामे के दौरान प्रेमिका बेहोश होकर गिर गई। वहां मौके पर पहुंची डॉयल-112 टीम के पुलिसकर्मियों ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के एक गांव का युवक बीयूएमएस डॉक्टर है तथा दिल्ली के रघुवरपुरम क्षेत्र में नर्सिंग होम चलाता था। दो वर्ष पहले उसका प्रेम प्रसंग वहां रहने वाली दूसरे संप्रदाय की युवती से हो गया था। दोनों ने शादी का वादा किया। आरोप है चिकित्सक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह लॉकडाउन के दौरान नर्सिंग होम बंद कर घर चला आया। उसने प्रेमिका से भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में प्रेमिका ने जनवरी 2020 में आरोपित के खिलाफ दिल्ली के गांधीनगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। यहां गांव में आरोपित शादी की तैयारी कर रहा था। 

रविवार शाम को उसकी बरात जानी थी। शनिवार को प्रेमिका दिल्ली से अपने साथ मौसी को लेकर प्रेमी के घर आ गई। वहां उसने हंगामा किया तथा पुलिस बुला ली थी। मामला दिल्ली का बता कर पुलिस ने प्रेमिका को शांत करा दिया था। रविवार को प्रेमी की बरात जानी थी। प्रेमिका वहां पहुंच गई तथा फिर से हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रेमी चिकित्सक व परिवार के लोग घर से फरार हो गए तथा बरात नहीं गई। उसकी शादी रुक गई। हंगामे के दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई तो साथ आई उसकी मौसी ने डॉयल-112 को सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर प्रेमिका को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी भी वह अस्पताल में ही भर्ती है। 

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि शनिवार को युवती कोतवाली आई थी। मुकदमा दिल्ली में दर्ज है। इसी कारण यहां पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। रविवार शाम को हंगामा करने का मामला संज्ञान में नहीं है।

chat bot
आपका साथी