नेताओं ने देश को खोखला कर दिया, मिलिट्री राज बेहतर

अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू रविवार को मुरादाबाद में थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 02:46 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 03:07 PM (IST)
नेताओं ने देश को खोखला कर दिया, मिलिट्री राज बेहतर
नेताओं ने देश को खोखला कर दिया, मिलिट्री राज बेहतर

मुरादाबाद। अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू रविवार को मुरादाबाद में थे। दोपहर में सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि देश का संविधान खोखला हो चुका है। जनता को नेताओं को फांसी पर चढ़ा देने के साथ ही गोली मार देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेताओ ने देश की जनता की लूटा है। भारत की जनता जाति के नाम पर भेड़-बकरियों की तरह वोट डालने जाती है। मैंने आज तक वोट नही डाला है और न डालूंगा। उन्होंने पुलवामा हमले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि जैश के मानने पर कैसे उसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भारतीय मीडिया ने नकारात्मक भूमिका निभाई। युद्ध से कोई हल नही हो सकता। इस मामले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेहतर रोल निभाया। चीन आज अमेरिका को चुनोती देता है। वहां कोई लोकतंत्र नहीं है। देश के सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी, कुपोषण और गरीबी हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि के रामायण के अनुसार राम भगवान नहीं थे। जब वह भगवान नही थे, आम इंसान थे तो क्या मंदिर बनना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र में मुझे विश्वास नहीं है।  

chat bot
आपका साथी