अमरोहा के तिगरी मेले में ताबड़तोड़ फायरिंग, सट्टा खेलने के विवाद में चली गोलियां, महिला समेत दो घायल

Firing in Amrohas Tigri Fair अमरोहा जनपद के तिगरी मेले में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई। एक महिला समेत दो लोगों को गोली भी लगी है। उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 07:57 AM (IST)
अमरोहा के तिगरी मेले में ताबड़तोड़ फायरिंग, सट्टा खेलने के विवाद में चली गोलियां, महिला समेत दो घायल
मेले में गोली लगने से घायल महिला का गजरौला सीएचसी में उपचार करते चिकित्सक।

मुरादाबाद, जेएनएन। Firing in Amrohas Tigri Fair : अमरोहा जनपद के तिगरी मेले में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई। एक महिला समेत दो लोगों को गोली भी लगी है। उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे सट्टे के दौरान विवाद सामने आया है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को तंबू में ठहरे अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि सेक्टर तीन में बने एक तंबू में पिछले कई दिनों से सट्टा चल रहा था। गुरुवार की रात दस बजे सट्टा खेलते समय उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग होने पर तंबू में सो रहे अन्य श्रद्धालु बाहर निकल आए। फायरिंग में मुरादाबाद के प्रगृति विहार कालोनी निवासी मनोज कुमार की पत्नी ऋचा के पैर, मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के डबल फाटक पर स्थित दुर्गेश नगर निवासी नितिन गुप्ता के पेट में भी गोली लगी। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मेला कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, वहां से आरोपित फरार हो गए। ऋचा के ससुर राम प्रकाश कश्यप ने बताया कि तंबू में सट्टा खेलने के दौरान विवाद होने पर फायरिंग हुई। घायलों को देखने पहुंचे उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने घायल महिला के बयान रिकार्ड किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी