लखनऊ से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी

छह बजे करीब काकोरी स्टेशन के पास टे्रन अचानक ही दो हिस्सों में बंट गई। इंजन आगे चला गया और टे्रन पीछे रह गई। रफ्तार कम होने पर हादसा टल गया।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 09:16 AM (IST)
लखनऊ से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी
लखनऊ से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी

मुरादाबाद (जेएनएन)। डबल डेकर एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह दो स्टेशनों के बीच दो बार दो हिस्सों में बंट गईं। बीस किलोमीटर के बीच दो बार टे्रन के इंजन से अलग होने पर रेलवे की संरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बरेली के बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इंजन और टे्रन के बीच जोडऩे वाले कप्लर को ठीक कर टे्रन को रवाना किया गया।

लखनऊ से आनंद विहार स्टेशन जाने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस शुक्रवार को भोर में चली। छह बजे करीब काकोरी स्टेशन के पास टे्रन अचानक ही दो हिस्सों में बंट गई। इंजन आगे चला गया और टे्रन पीछे रह गई। रफ्तार कम होने पर हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के पास दो हिस्से में टे्रन के बंटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल होने पर रेलवे के अफसरों को पता चला तो इंजन और टे्रन को जोड़कर सुबह 6.21 बजे टे्रन से स्टेशन से रवाना कर दिया गया।

टे्रन बीस किलोमीटर चली होगी, तभी रहीमाबाद स्टेशन क्रास करते हुए टे्रन सुबह 6.58 बजे फिर से दो भागों में बंट गईं। इंजन से टे्रन से अलग होने की घटना के चलते यात्रियों दहशत में आ गए। तमाम रेल यात्रियों ने अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी। 7.15 बजे दोबारा जोड़कर चलाया गया, तो यात्रियों का विरोध रेल कर्मचारियों को झेलना पड़ा।

मुरादाबाद पहुंचने पर टे्रन की तकनीकी जांच की गई, पता चला कि इंजन के कप्लर में खराबी थी। इसके कप्लर को ठीक करके आनंद विहार की ओर से रवाना किया गया। इसके चलते इसके कारण दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस कई टे्रनें बीच रास्ते में रुकी रही। यहां बता दें कि यह टे्रन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। 

chat bot
आपका साथी