दिल्ली दंगा देश को बदनाम करने की विपक्ष की साजिश : डॉ. दिनेश शर्मा Amroha News

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बातचीत में कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए प्रधानाचार्य की भर्ती की जा रही है। पूरे सूबे में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 12:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 12:09 PM (IST)
दिल्ली दंगा देश को बदनाम करने की विपक्ष की साजिश : डॉ. दिनेश शर्मा Amroha News
दिल्ली दंगा देश को बदनाम करने की विपक्ष की साजिश : डॉ. दिनेश शर्मा Amroha News

अमरोहा, जेएनएन: उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली हिंसा देश को बदनाम करने के लिए विपक्ष की साजिश थी। कहा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप देश के दौरे पर थे तब इस साजिश को अंजाम दिया गया।

जन आरोग्‍य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा अमरोहा के सैदनगली में आयोजित जन आरोग्य मेला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला पहुंचे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एनआरसी का तो अभी कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है, उसके नाम पर लोगों को भयभीत कर विभाजन करने का प्रयास किया गया। शिक्षा में सुधार के लिए प्रधानाचार्य व शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती करने की बात कही। साथ ही कहा कि सीसीटीवी की नजर में हाईस्कूल व इंटर की नकलविहीन परीक्षा कराई जा रही है।

माध्‍यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने दयानंद इंटर कॉलेज पहुंचकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक के दादा भगवत शरण को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भी थे उपमुख्यमंत्री के साथ 

उपमुख्यमंत्री के साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भगवत शरण शर्मा के निधन को शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति बताया। करीब एक घंटा  रुकने के बाद डिप्टी सीएम एवं  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  दोनों लखनऊ रवाना हो गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल, समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, देवेंद्र नागपाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। वहीं डीएम उमेश मिश्र व एसपी विपिन टाडा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी