11 नवंबर से चलेंगी दीपावली स्पेशल बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी

दीपावली में भीड़ को गंतव्य स्थान कर पहुंचने के लिए रोडवेज प्रबंधन तैयारी शुरू कर दिया है। बसों की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। 11 नवंबर से दीपावली स्पेशल बसों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है।नवरात्र व दुर्गा पूजा के बाद बसों में भीड़ चलना कम हो गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:05 AM (IST)
11 नवंबर से चलेंगी दीपावली स्पेशल बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी
11 नवंबर से चलेंगी दीपावली स्पेशल बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी

मुरादाबाद, जेएनएन। दीपावली में भीड़ को गंतव्य स्थान कर पहुंचने के लिए रोडवेज प्रबंधन तैयारी शुरू कर दिया है। बसों की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। 11 नवंबर से दीपावली स्पेशल बसों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है।

नवरात्र व दुर्गा पूजा के बाद बसों में भीड़ चलना कम हो गई है। भीड़ कम होते ही रोडवेज प्रबंधन बसों की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। जिससे दीपावली में बाधा रहित बसों को चलाया जा सके। कुछ बसों की इंजन में खराबी आ गयी है। जिसकी मरम्मत के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला भेजा है। इंजन के कल पूर्जे की मांग मुख्यालय से की गई है। इसके साथ ही 54 खड़ी बसों की भी मरम्मत कराया जा रही है। जिससे दीपावली में इन्हें चलाया जा सके। रोडवेज प्रबंधन का मानना है कि कोरोना संक्रमण के कारण पीछे साल से इस साल यात्रियों की संख्या कम होगी। पहले चरण में दो सौ बसें दीपावली स्पेशल के लिए चलाई जाएंगी। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा जाएगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि नवरात्र खत्म होने के बाद बसों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। दीपावली में बाधा रहित बस चलाने के लिए मरम्मत कराया जा रहा है। अभी तक मुख्यालय से दीपावली स्पेशल बसें कब से चलाया जाएगा, इसकी तारीख तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि 11 नवंबर से स्पेशल बसों चलाया जाएगा। दीपावली के लिए दो सौ बसें चलाने की योजना है। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

chat bot
आपका साथी