संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, स्वजनों में मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव स्वजनों में मचा कोहराम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 02:50 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 02:51 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, स्वजनों में मचा कोहराम
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, स्वजनों में मचा कोहराम

मुरादाबाद, जेएनएन। मूढापांडे थाना क्षेत्र के मानपुर पट्टी गांव में युवक का शव गुरुवार देर रात गांव से करीब एक किमी दूर पड़ा मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह के पुत्र योगेंद्र कुमार का लड़का अजय रामपुर में मैंन्था प्लांट में नौकरी करता था। गुरुवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटा। इस बीच रात करीब आठ बजे वह गांव में घूमने निकला। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। रात 12 बजे गश्त कर रही पीआरवी की नजर अचानक मानपुर पट्टी गांव के लिक रोड पर पडे़ शव पर गई। शव विद्युत पोल के समीप पड़ा था। पुलिस ने शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने शव की शिनाख्त अपने नाती अजय कुमार के रूप में की। मृतक की पत्नी लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बावत थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विद्युत पोल की चपेट में आने से हुई। पूछताछ में पता चला कि जिस वक्त अजय घर से बाहर निकला, तब बिजली नहीं थी। वह बिजली ठीक करने की कोशिश कर रहा था। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी