Moradabad News: चोरी के लिए अपनाया सिंघम मूवी का तरीका, आंध्र प्रदेश से मजदूर बुलाकर केबल चोरी करा रहा था ठेकेदार

Theft of BSNL cable बालीवुड फिल्‍म सिंघम में विलेन जयकांत सिकरे दूसरे राज्य के लोगों को बुलाकर अपने यहां अपराध करवाता था। वहीं पुलिस जब उन्हें पकड़ती तो वह उनकी भाषा को नहीं समझ पाती थी। जिसका फायदा साजिशकर्ता को मिलता था।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 01:46 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 01:46 PM (IST)
Moradabad News: चोरी के लिए अपनाया सिंघम मूवी का तरीका, आंध्र प्रदेश से मजदूर बुलाकर केबल चोरी करा रहा था ठेकेदार
Theft of BSNL cable: पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोप में पकड़े गए मजदूर। जागरण

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Theft in Moradabad in Film Style: चोरी और ठगी के लिए अपराधी नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक मामला चोरी का पकड़ा गया है। जिसमें अजय देवगन स्‍टारर फिल्‍म सिंघम के तरीके को अपना केबल चोरी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आंध्रप्रदेश से चोरी के लिए बुलाने वाले मजदूरों के ठेकेदार की पुलिस तलाश कर रही है।

बालीवुड फिल्‍म सिंघम में विलेन जयकांत सिकरे दूसरे राज्य के लोगों को बुलाकर अपने यहां अपराध करवाता था। वहीं पुलिस जब उन्हें पकड़ती तो वह उनकी भाषा को नहीं समझ पाती थी। जिसका फायदा साजिशकर्ता को मिलता था। फिल्म के इसी आइडिया का इस्तेमाल करते हुए आंध्र प्रदेश से 12 मजदूरों को बुलाकर बीएसएनएल की कापर केबल चोरी कराई जा रही थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आंध्र प्रदेश के तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित तेलगू भाषा के अलावा अन्य किसी भाषा को नहीं जानते हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने के लिए तेलगू भाषा को जानने वाले एक अफसर से मदद मांगी। इसके बाद मजूदरों से पूरी कहानी पुलिस को पता चली।

पुलिस के अनुसार बीएसएनएल के अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोग खुद को ठेकेदार बताकर सड़क पर अचानक खोदाई शुरू कर देते हैं। इसके बाद उनकी कीमती केबल को काटकर चोरी कर रहे हैं। मजदूराें से जब पूछा जाता है तो वह हिंदी या अंग्रेजी भाषा नहीं समझते हैं। जिसके चलते वह कोई बात नहीं सुन रहे हैं। केवल अपना काम कर रहे हैं।

गुरुवार रात को आरोपित कोतवाली थाना क्षेत्र पार्कर रोड़ पर स्कूल के पास खोदाई कर रहे थे। यहां पर दूर संचार विभाग की मोटी केबल जमीन के नीचे दबी है। दूर संचार विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन, वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपित भागने लगे। इस दौरान तीन आरोपित मौके से गिरफ्तार हो गए।

आरोपितों से पूछताछ की गई तो वह अपनी भाषा में जवाब दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तेलगू भाषा के जानने वाले एक अफसर से आरोपितों की बात कराई। जिसके बाद पता चला कि उन्हें एक ठेकेदार ने काम करने के लिए बुलाया था। उसी के कहने पर वह खुदाई का काम कर रहे थे। आरोपित आंध प्रदेश से 20 सितंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आए थे।

12 मजदूरों को खोदाई का ठेका दिया गया था। पुलिस के आने के बाद मौके से नौ लोग भाग गए। पुलिस आरोपित ठेकेदार की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए चोरों के नाम और पते की तस्दीक आंध्र प्रदेश पुलिस से कराई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीएसएनएल की केबल चोरी करने के आरोप में आंध्र प्रदेश के तीन  मजदूरों को पकड़ा गया है। आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इनके सरगना ठेकेदार की तलाश में पुलिस जुटी है।

chat bot
आपका साथी