UP Board Exam 2022 की कॉपियों का शनिवार से होगा मूल्यांकन, मुरादाबाद में छह केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां

UP Board Exam 2022 Copies Evalution मुरादाबाद शहर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर उप्र बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार को 23 अप्रैल से जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए उप नियंत्रक व परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर करीब छह लाख कापियां जांची जाएंगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Apr 2022 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2022 11:53 AM (IST)
UP Board Exam 2022 की कॉपियों का शनिवार से होगा मूल्यांकन, मुरादाबाद में छह केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां
UP Board Exam 2022 Copies Evalution : पहले दिन आदर्श कापियों के रूप में उप प्रधान परीक्षक जाचेंगे 20 कापी

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Board Exam 2022 Copies Evalution : मुरादाबाद शहर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर उप्र बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार को 23 अप्रैल से जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए उप नियंत्रक व परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर करीब छह लाख कापियां जांची जाएंगी। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक आदर्श उत्तर पुस्तिका के रूप में (डीएसई) 20 कापियां जाएंगे।

यह आदर्श उत्तर पुस्तिका बतौर नमूना उप प्रधान परीक्षक परीक्षकों को देंगे। इन कापियों को देखने के बाद भी परीक्षक कापियां जांचेंगे। एक परीक्षक दसवीं की 45 से 50 कापियां और 12वीं की 40 से 45 कापियों को जांच सकेंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर बनाए गए कोठार में भी विषय बार कापियां उप प्रधान परीक्षक तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपने का कार्य शुरू हो गया। सीसीटीवी की निगरानी में ही कापियों का मूल्यांकन होगा।

डीआइओएस कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों से भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी। परीक्षक कापियां जांचते वक्त मोबाइल नहीं रखेंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर कैंटीन की व्यवस्था रहेगी, जिससे परीक्षक नाश्ता कैंटीन में कर सकते हैं। दस परीक्षक पर एक उप प्रधान परीक्षक बनाया गया है। डीआइओएस अरुण कुमार दुबे ने बताया कि 23 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारी हो चुकी है।

तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 12वीं और तीन पर दसवीं की कापी जांची जाएंगीः महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज और जीजी हिंदू इंटर कालेज में 12वीं की कापियां जांची जाएंगी जबकि आरएन इंटर कालेज, हैविट मुस्लिम इंटर कालेज और पारकर इंटर कालेज में दसवीं की कापियां जांची जाएंगी। कापियां सीधे मूल्यांकन केंद्रों पर संबंधित जिलों से आएंगी।

मुरादाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में काली माता की मूर्ति स्थापित : गुरुवार को गांधी पार्क स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक भव्य काली माता की मूर्ति की स्थापना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित टेकराज शास्त्री ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में बाकी सभी देवी देवता विद्यमान है। काली माता की मूर्ति की कमी थी, जिसे गांधीनगर के अनुज अग्रवाल, भारती अग्रवाल ने स्थापित करा दिया है। इस मूर्ति को लाने में विकास गुप्ता का सहयोग है। जिन्होंने राजस्थान के मूर्तियों के गढ़ कहे जाने वाले जयपुर से अत्यंत सुंदर कारीगरी की मूर्ति ला करके स्थापित कराया है।

chat bot
आपका साथी