शौचालय के दरवाजे को लेकर दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई के पेट में सरिया घुसने से मौत

मुरादाबाद के अगवानपुर में दो भाइयों में शौचालय के दरवाजे को लेकर चला आ रहा विवाद एक भाई की मौत पर जाकर खतम हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM (IST)
शौचालय के दरवाजे को लेकर दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई के पेट में सरिया घुसने से मौत
शौचालय के दरवाजे को लेकर दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई के पेट में सरिया घुसने से मौत

मुरादाबाद, जेएनएन। अगवानपुर में शौचालय के दरवाजे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई के पेट में सरिया घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि मौके से आरोपित भाई फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भटावली निवासी भारत सिंह और उसके बड़े भाई ऋषिपाल सिंह ने घर में बने शौचालय को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह भी इसे लेकर पहले दोनों की पत्‍नियों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों भाइयों में भी विवाद होने लगा। फिर इसे लेकर दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच भारत सिंह के पेट में एक सरिया घुस गया। इससे वह लहुलुहान हो कर जमीन पर गिर गया। स्‍वजन कांठ रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने बताया की शौचालय के दरवाजे के रास्ते की जिस तरफ खोला जा रहा था उसके जेठ इसका विरोध कर रहे थे। पत्‍नी का आरोप है कि उसके पति के पेट में सरिया घुसा दिया गया। मृतक का एक बेटा है। इस घटना से गांव में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जबकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि घर में बने शौचालय को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। इस दौरान मकान में लगी एंगिल भारत सिंह के पेट में घुस गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। अभी तक कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी