Christmas 2020 : मुरादाबाद में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे चर्च, सौ से ज्‍यादा लोग नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Christmas 2020 हर साल प्रसिद्ध चर्च फिलिप मेमोर‍ियल चर्च शाम को भी खुलता था जलाते थे कैंडिल। इस बार कोरोना के कारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी घरों में प्रार्थना से जुड़ेंगे। फिलिप मेमोरियल चर्च में 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 06:40 AM (IST)
Christmas 2020 : मुरादाबाद में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे चर्च, सौ से ज्‍यादा लोग नहीं कर सकेंगे प्रवेश
घर में रहकर ही क्रिसमस का पर्व मनाएं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Christmas 2020। कोरोना का इस बार क्रिसमस पर्व पर भी साया है। कोरोना के कारण क्रिसमस पर्व पर इस बार बहुत कुछ बदला नजर आएगा। शहर के सबसे प्रसिद्ध फिलिप मेमोरियल चर्च 25 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगा। हर साल पूरे दिन खुलता था शाम को प्रभु यीशु मसीह के दर्शन करने लोग आते थे और कैंडिल जलाते थे। लेकिन, इस बार सुबह को ही चर्च खुलेगा। इसके बाद बंद कर दिया जाएगा। मुख्य द्वार पर कैंडिल जलाकर शाम को प्रभु यीशु की प्रार्थना कर सकते हैं। यही नहीं सभी चर्चों के द्वारा इस बार फेसबुक लाइव की व्यवस्था भी की गई है। फेसबुक लाइव से घर बैठे चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कार्यक्रम प्रार्थना में जुड़ सकते हैं। 

इसाई समाज से अपील की जा रही है कि घर में रहकर ही क्रिसमस का पर्व मनाएं। फिलिप मेमोरियल चर्च में 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है लेकिन, इस बार 100 से ज्यादा लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। शहर में सात चर्च हैं, सभी में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। 

चर्च में प्रवेश से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग

चर्चों में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मास्क व सैनिटाइजर के बिना प्रवेश वर्जित रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग में जिसका तापमान मानक से अधिक होगा, उन्हें घर पर रहकर ही फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना से जुड़ सकते हैं।

ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च में केवल 200 का प्रवेश

टाउन हाल स्थित ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च में 500 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां पर 200 लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। इस चर्च में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था नीचे व 200 लोग बालकनी में बैठ सकते हैं। यहां भी थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क व सैनिटाइजर जरूरी है। घरों में रहकर भी फेसबुक लाइव से क्रिसमस पर्व के कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। 

चर्च में प्रवेश करने से पहले हाथ सैनिटाइज करने होंगे और मास्क के बिना प्रवेश नहीं कर पाएंगे। घर पर रहकर ऑनलाइन भी क्रिसमस पर्व से जुड़ सकते हैं। कोविड-19 नियमों का पालन हर रविवार को विशेष प्रार्थना के समय भी किया जाता है।

डेनियल मैसी, पादरी, ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च 

इस बार सुबह 10 से 12 बजे तक ही 25 दिसंबर को चर्च खुलेगा। शाम को हर साल की तरह चर्च नहीं खुलेगा। कारण शाम को भीड़ अधिक जुटती है। इसल‍िए सुबह ही खुलेगा।

रोहित मैसी, असिस्टेंट पादरी, फिलिप मेथोडिस्ट चर्च, पीलीकोठी 

chat bot
आपका साथी