मासूमों से दुष्कर्म की घटना पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने लिया संज्ञान Moradabad News

मासूमों से दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसको लेकर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं तुरंत रूकनी चाहिए।

By Edited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:16 PM (IST)
मासूमों से दुष्कर्म की घटना पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने लिया संज्ञान Moradabad News
मासूमों से दुष्कर्म की घटना पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने लिया संज्ञान Moradabad News

रामपुर,जेएनएन। जिले में दो मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटना पर उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सोमवार को यहां पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बात की। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ङ्क्षसह और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम से मिलकर घटना की जानकारी ली और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में भी मालूमात की। दोषियों को पकड़कर जेल भेजने और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार को पीडि़ताओं के परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना के तहत आर्थिक मदद के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा। 

उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीडि़त मासूमों के परिजनों से भी बात की। अस्पताल में उन्हें मिल रहे इलाज को लेकर बात की तो परिजनों ने संतुष्टि जताई। परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा भी पूरा सहयोग मिला है। इसके बाद अध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां वार्ड में कई मरीज और तीमारदार बिना मॉस्क लगाए मिले। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएस से मॉस्क मंगवाकर बंटवाए। लोगों को मॉस्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरूक भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, अशोक विश्नोई, हरीश गंगवार, अनुज सक्सेना, पीयूष सक्सेना, आशीष गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी