मुरादाबाद में लोन दिलाने के बहाने आठ लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Fraud on the pretext of loaning money पाकबड़ा में एक कंपनी के दो कर्मचारियों ने लोन दिलाने के बहाने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। इससे आक्रोशित पीड़ित थाने पहुंच गए। तहरीर देकर उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:14 PM (IST)
मुरादाबाद में लोन दिलाने के बहाने आठ लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
आक्रोशित पीड़ितों ने बैंक परिसर में किया हंगामा।

मुरादाबाद, जेएनएन। पाकबड़ा में एक कंपनी के दो कर्मचारियों ने लोन दिलाने के बहाने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। इससे आक्रोशित पीड़ित थाने पहुंच गए। तहरीर देकर उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की तह तक जाने के उद्देश्य से पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। मास्टरमाइंड फरार बताया जा रहा है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर रोड पर एक फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का दफ्तर है। कम्पनी के संचालक तीन लोग हैं। इनमें से एक सिविल लाइंस व दो कटघर थाना क्षेत्र में रहते हैं। वहां एक आरोपित की पहचान अनीस से हुई। अनीस के मुताबिक आरोपित ने उसे बताया कि फाइनेंस कम्पनी लोन दिलाने का काम करती है। जिसकी जितनी जरुरत है, उसे लोन दिया जाता है। कंपनी में साठ हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक लोन दिया जाता है। अनीस ने स्कीम समझकर योजना की जानकारी पड़ोसियों को दी। करीब ढाई सौ लोगों का आधार कार्ड और बैंक खाते का नंबर आरोपितों को दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपिताें ने संबंधित खाते से करीब आठ लाख रुपये की निकासी कर ली। आरोपितों ने एक मार्च को कुछ लोगों के खाते में लोन की रकम पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी रकम नहीं पहुंची। तब पीड़ितों को संदेह हुआ। पीड़ित महिलाएं व पुरुषों की भीड़ कंपनी दफ्तर पहुंचे। वहां से दोनों आरोपित नदारद थे। दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। तब भीड़ ने कंपनी कर्मचारियों को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। ऑफिस में मौजूद चार कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 

मुरादाबाद के डिफाल्टर उपभोक्‍ताओं को ब‍िजली व‍िभाग ने दी राहत, ब‍िजली ब‍िल में म‍िलेगी छूट

Panchayat Election 2021 : इंतजार खत्म, मुरादाबाद में चस्‍पा की गईं आरक्षण की सूचियां, नौ तक दाख‍िल करें आपत्तियां

chat bot
आपका साथी