रंग लाई मेहनत, मुरादाबाद के केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड ने दिया ए प्लस ग्रेड

केंद्रीय विद्यालय के परिणाम का ग्राफ पिछले कुछ सालों से लगातार ऊपर जा रहा था। प्राचार्य विजेश कुमार की लगन और मेहनत रंग लाई है। प्राचार्य विजेश कुमार को सीबीएसई की ओर से ए प्लस ग्रेड की उपलब्धि का प्रमाण पत्र मिला तो शिक्षकों में खुशी छा गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 03:01 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 03:01 PM (IST)
रंग लाई मेहनत, मुरादाबाद के केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड ने दिया ए प्लस ग्रेड
तीन सालों में दो बार 10वीं व 12वीं का परिणाम सौ फीसद आने पर मिली उपलब्धि।

मुरादाबाद, जेएनएन। केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद को सीबीएसई बोर्ड की ओर से बड़ा सम्मान मिला है। सीबीएसई की ओर से तीन साल के अच्छे परिणाम को लेकर केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद को ए प्लस ग्रेड से नवाजा गया है। वर्ष 2017-18, 2018-19 में कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम सौ फीसद रहा था। 2019-20 में 98 फीसद बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसके चलते ही केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद को यह ग्रेड दिया गया है। 

केंद्रीय विद्यालय के परिणाम का ग्राफ पिछले कुछ सालों से लगातार ऊपर जा रहा था। प्राचार्य विजेश कुमार की लगन और मेहनत रंग लाई है। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विजेश कुमार को सीबीएसई की ओर से ए प्लस ग्रेड की उपलब्धि का प्रमाण पत्र मिला तो शिक्षकों में खुशी छा गई। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन को लेकर कई प्रकार की दिक्कतें थीं। इसके बावजूद अनुशासन मजबूत किया, कक्षाएं निरंतर चलने से पठन-पाठन में बहुत सुधार आया। यही नहीं इन तीन साल में विद्यालय परिसर का कायाकल्प भी हुआ है। आयुर्वेदिक पौधे लगाए, पार्क को विकसित करने से लेकर पूरे केंद्रीय विद्यालय परिसर का सुंदरीकरण कराया। हाल ही में पूरा कालेज वाईफाई हो गया है। 40 कंप्यूटर भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मिले हैं। प्राचार्य विजेश कुमार कहते हैं कि अनुशासन से पठन-पाठन में सुधार का नतीजा है कि सीबीएसई बोर्ड से ए प्लस का ग्रेड दिया है। विद्यालय के सुंदरीकरण में शिक्षक व बच्चों ने भी मेहनत की है।

chat bot
आपका साथी