मुरादाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 के खिलाफ मुकदमा, दो सम्प्रदायों के समझौते को तोड़कर घर में हो रही थी नमाज

Moradabad News मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक बार फिर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। दूल्हेपुर गांव में दो संप्रदायों के बीच पूर्व में हुए फैसले को तोड़कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Aug 2022 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2022 01:50 PM (IST)
मुरादाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 के खिलाफ मुकदमा, दो सम्प्रदायों के समझौते को तोड़कर घर में हो रही थी नमाज
Moradabad News : छजलैट थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव में 24 अगस्त को पढ़ी गई थी नमाज। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad News : मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक बार फिर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। दूल्हेपुर गांव में दो संप्रदायों के बीच पूर्व में हुए फैसले को तोड़कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। इस मामले में 16 के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ छजलैट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कांठ थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव में दूसरे संप्रदाय का कोई धार्मिक स्थल नहीं है। यहां पर दूसरे संप्रदाय के दो लोगों के घरों में एकत्र होकर पूर्व में नमाज पढ़ी गई थी। जिसके बाद गांव में विवाद हो गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यस्थता कराकर मामले को शांत करा दिया था।

सामूहिक नमाज नहीं पढ़ने का हुआ था निर्णय

इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति पर सामूहिक नमाज नहीं पढ़ने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बीते 24 अगस्त को गांव में गांव के अनवार और मुस्कीम के घर में एकत्र हुए। इस दौरान एक मौलवी को बुलाकर नमाज अदा की गई। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने कड़ा विरोध करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद छजलैट थाना प्रभारी दीपक मलिक ने गांव में पहुंचकर मामले की पुष्टि की।

16 को नामजद करते हुए दर्ज किया गया मुकदमा

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में चंद्रपाल की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की। इस मामले में छजलैट थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव निवासी वाहिद, मुस्तकीम, शहीद, जाकिर अली, शेर रमजानी, मुहम्मद अली, मुहम्मद अली, हनीफ, शौकीन, सलीम, नूरा, असलम सहित 26 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की गई है। माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी