बसपा नगराध्यक्ष ने भेजा खत, कहा-अन्य दलों की भी समस्याएं सुने प्रशासन

अमरोहा में बसपा नगर अध्‍यक्ष ने डीएम को खत भेजा। कहा कि प्रशासन अन्‍य दलों की भी समस्‍याओं को प्रमखुता दे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 05:25 PM (IST)
बसपा नगराध्यक्ष ने भेजा खत, कहा-अन्य दलों की भी समस्याएं सुने प्रशासन
बसपा नगराध्यक्ष ने भेजा खत, कहा-अन्य दलों की भी समस्याएं सुने प्रशासन

रामपुर। जिले के बिलासपुर मेंं बसपा नगराध्यक्ष नवनीत सक्सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उसमें सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दलों की भी शिकायतें सुने जाने की मांग की है। कहा है कि जिला प्रशासन ने 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को फोन कर उनकी समस्याओं को सुनने का आदेश जारी किया था। इस कार्य के लिए जनपद के दोनों अपर जिलाधिकारियों को नियुक्त किया था। इससे अन्य विपक्षी दल सौतेला व्यवहार जैसा महसूस कर रहे हैं। कहा कि अगर अधिकारी रोज 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को फोन कर उनकी समस्याओं को जानने या उन्हें दूर करने कर प्रयास करेंगे तो अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की कौन सुनेगा।

chat bot
आपका साथी