मुरादाबाद में मह‍िला के साथ ​​​​​देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाई अश्लील वीडियो, दर्ज होगा मुकदमा

मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह बरेली में किला थाना क्षेत्र में हुआ था। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला। फिर अचानक ससुरालियों का बर्ताव बदल गया। आरोप है क‍ि देवर ने उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 03:55 PM (IST)
मुरादाबाद में मह‍िला के साथ ​​​​​देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाई अश्लील वीडियो, दर्ज होगा मुकदमा
एक दिन जब उसने छेड़छाड़ की तो महिला ने विरोध किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। महानगर की रहने वाली एक युवती से बरेली स्थित ससुराल में उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पति ने महिला की अश्लील वीडियो बनाई। विरोध पर महिला को बंधक बनाकर उसका उत्पीड़न किया गया। पीड़िता की गुहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आराेपितों के खिलाफ कानूनी कर्रवाई का आदेश दिया है। 

मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के मुताबिक दो साल पहले उसका विवाह बरेली में किला थाना क्षेत्र में हुआ। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला। फिर अचानक ससुरालियों का बर्ताव बदल गया। देवर बुरी नजर रखने लगा। एक दिन जब उसने छेड़छाड़ की तो महिला ने विरोध किया। शिकायत ससुरालियों से की तो महिला की बात अनसुनी कर दी गई। एक दिन मौका पाकर आरोपित देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दरम्यान पति ने अश्लील क्लिप बना ली। दोनों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस बीच महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी महिला का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। तब महिला ने आपबीती पिता को बताई। पिता जब ससुराल पहुंचे, तो उनको दरवाजे पर ही रोक दिया गया। ससुरालियों ने पिता से मारपीट की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह मायके लौट आई। एसएसपी ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी